खरसिया में आधी रात हड़कंप: JK मल्टीप्लेक्स में भीषण आग, मिनटों में पूरा कॉम्प्लेक्स खाक…

खरसिया में आधी रात हड़कंप: JK मल्टीप्लेक्स में भीषण आग, मिनटों में पूरा कॉम्प्लेक्स खाक…

इन्हे भी जरूर देखे

खरसिया। शनिवार देर रात शहर में अफरा-तफरी का माहौल उस समय बन गया, जब JK मल्टीप्लेक्स में रात करीब 2 बजे अचानक भीषण आग भड़क उठी। तेज लपटों ने कुछ ही मिनटों में पूरी इमारत को अपनी गिरफ्त में ले लिया, जिससे चारों ओर धुआं फैल गया और हालात गंभीर होते चले गए। सूचना मिलते ही SDM प्रवीण तिवारी तुरंत मौके पर पहुंचे और पूरी स्थिति का निरीक्षण किया। वहीं खरसिया थाना प्रभारी राजेश जांगड़े भी पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर मौजूद रहे। SDOP प्रभात पटेल के निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस बल, नगर सेना और फायर यूनिट्स को तुरंत तैनात कर दिया गया।

SDM के निर्देश पर रायगढ़ नगर सेना, JSW, RKM और खरसिया नगर पालिका की दमकल टीमों ने संयुक्त अभियान चलाते हुए आग बुझाने का काम शुरू किया। तेज लपटें, घना धुआं और लगातार बढ़ता तापमान इन सभी चुनौतियों के बावजूद फायर ब्रिगेड टीमों ने कई घंटों की कोशिशों के बाद आग पर नियंत्रण पा लिया। हालांकि JK मल्टीप्लेक्स पूरी तरह जलकर राख हो गया, लेकिन राहत की बात यह रही कि किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई। प्रशासन ने आग की वजहों की जांच शुरू कर दी है। शुरुआती स्तर पर कई संभावनाओं पर विचार किया जा रहा है, लेकिन सटीक कारण की पुष्टि जांच रिपोर्ट आने के बाद ही की जाएगी।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET