दीपिका पादुकोण की बहन से करने जा रहे शादी, देओल परिवार से क्या है रिश्ता …

दीपिका पादुकोण की बहन से करने जा रहे शादी, देओल परिवार से क्या है रिश्ता …

इन्हे भी जरूर देखे

दीपिका पादुकोण और देओल फैमिली का एक खास रिश्ता जुड़ने जा रहा है। क्योंकि रोहन आचार्य और दीपिका की बहन अनीशा पादुकोण रिपोर्ट के मुताबिक जल्द ही शादी करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं कौन हैं रोहन आचार्य? देओल फैमिली से उनका क्या रिश्ता है और फिल्म इंडस्ट्री से उनका क्या ताल्लुक है?

नई दिल्ली। बॉलीवुड दो बड़े फिल्मी परिवारों के घर शहनाइयां बजने जा रही हैं। क्योंकि देओल परिवार और पादुकोण फैमिली के बीच एक खास रिलेशन बनने जा रहा है। दीपिका पादुकोण की बहन अनीशा पादुकोण, लंबे वक्त से रोहन आचार्य को डेट कर रही हैं और अब रिपोर्ट के मुताबिक दोनों शादी करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं रोहन के परिवार, बैकग्राउंड, प्रोफेशन और अनीशा से उनके रिश्ते के बारे में सबकुछ।

कौन हैं रोहन आचार्य?

रोहन मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय के परपोते हैं। उनकी मां चिमू आचार्य रिंकी रॉय भट्टाचार्य और फिल्ममेकर बासु भट्टाचार्य की बेटी हैं। रिंकी बिमल रॉय की बेटी हैं, जिन्होंने ‘दो बीघा जमीन’, ‘मधुमती’, ‘देवदास’ और ‘बंदिनी’ जैसी मशहूर फिल्में बनाई हैं।

रिपोर्ट्स के मुताबिक, रोहन आचार्य दुबई में रहते हैं और ब्लूग्राउंड में पार्टनर और सर्विस एग्जीक्यूटिव के तौर पर काम करते हैं। उनके फैमिली बैकग्राउंड ने काफी दिलचस्पी पैदा की है क्योंकि वह मशहूर फिल्ममेकर बिमल रॉय के परपोते हैं। उनकी मां की तरफ से भी खानदान उतना ही मशहूर है। आचार्य की मां, चिम्मू आचार्य, स्वर्गीय फिल्ममेकर बासु भट्टाचार्य और लेखक-फिल्ममेकर रिंकी रॉय भट्टाचार्य की बेटी हैं, जिससे आचार्य परिवार भारतीय सिनेमा की सबसे सम्मानित विरासतों में से एक बन गया है।

देओल परिवार से क्या है रोहन का रिश्ता

रोहन आचार्य देओल परिवार से जुड़े हैं क्योंकि उनकी बहन दृशा आचार्य ने 2023 में सनी देओल और पूजा देओल के बड़े बेटे करण देओल से शादी की थी। डेक्कन क्रॉनिकल की रिपोर्ट के मुताबिक, रणवीर सिंह के माता-पिता जगजीत सिंह भवनानी और अंजू भवनानी, रोहन के पिता सुमित आचार्य के अच्छे दोस्त हैं। रोहन और अनीशा की मुलाकात गली बॉय एक्टर के जरिए हुई थी।

क्या करती हैं अनीशा पादुकोण?

मशहूर बैडमिंटन प्लेयर प्रकाश पादुकोण और उज्जला पादुकोण की बेटी, अनीशा पादुकोण एक प्रोफेशनल गोल्फर हैं और वह लिव लव लाफ की CEO भी हैं, जो उनकी बहन दीपिका पादुकोण का 2015 में बनाया गया मेंटल हेल्थ फाउंडेशन है।

कब होगी रोहन और अनीशा की शादी

अनीशा और रोहन की कई पार्टियों में मुलाकात हुई और वे अच्छे दोस्त बन गए। लंबे वक्त तक डेटिंग करने के बाद अब अनीशा पादुकोण और रोहन आचार्य जल्द ही शादी करने वाले हैं। लेकिन दोनों में से किसी ने भी इस खबर को ऑफिशियली कन्फर्म नहीं किया है। रिपोर्ट में कहा गया है कि रणवीर सिंह का इस कपल के बॉन्ड में रोल हो सकता है, क्योंकि उनके माता-पिता का रोहन के पिता सुमित आचार्य के साथ करीबी रिश्ता है। कहा जाता है कि परिवार अक्सर पार्टियों में मिलते-जुलते थे। अगर यह सच है, तो अनीशा पादुकोण जल्द ही दिवंगत धर्मेंद्र के बड़े देओल परिवार का हिस्सा बन सकती हैं। दरअसल रोहन की बहन दृशा, सनी देओल के बेटे करण की वाइफ हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET