BIG BREAKING: रायगढ़ RPF में ड्यूटी के दौरान जवान ने साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर मौत, आखिर किस बात पर भड़का विवाद…

BIG BREAKING: रायगढ़ RPF में ड्यूटी के दौरान जवान ने साथी पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, हेड कॉन्स्टेबल की मौके पर मौत, आखिर किस बात पर भड़का विवाद…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़। शांति और सुरक्षा सुनिश्चित करने वाली रेलवे सुरक्षा बल (RPF) की पोस्ट तब दहशत के साए में घिर गई, जब बुधवार तड़के ड्यूटी के दौरान हुए एक मामूली विवाद ने ख़ूनी मोड़ ले लिया। रायगढ़ स्थित RPF पोस्ट के भीतर एक जवान ने अपने ही बैचमेट, हेड कॉन्स्टेबल पर ताबड़तोड़ चार गोलियां दाग दीं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद से पूरी पोस्ट को सील कर दिया गया है और वरिष्ठ अधिकारी जांच में जुटे हैं।

तड़के 4 बजे हुई सनसनीखेज़ वारदात

मृतक हेड कॉन्स्टेबल की पहचान पीके मिश्रा के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के रीवा ज़िले के रहने वाले थे। आरोपी जवान, एस लादेर, जांजगीर-चांपा का निवासी बताया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, दोनों जवान बैचमेट थे और उनकी ड्यूटी रात की पाली में थी। पुलिस सूत्रों के हवाले से मिली जानकारी के अनुसार, तड़के क़रीब 4 बजे दोनों के बीच किसी बात को लेकर तीखी बहस हुई। विवाद इतना बढ़ गया कि आवेश में आकर जवान एस लादेर ने अपनी सर्विस राइफल से चार गोलियां दागीं जिसमें एक गोली सीधे मिश्रा के सिर पर लगी। गोली लगते ही पीके मिश्रा कुर्सी पर गिर पड़े और उन्होंने दम तोड़ दिया।

मृतक  – पी. के. मिश्रा
                                                                     मृतक – पी. के. मिश्रा

RPF पोस्ट सील, मचा हड़कंप

गोलीबारी की घटना के बाद RPF पोस्ट में तुरंत अफरा-तफरी मच गई। घटना की सूचना मिलते ही वरिष्ठ अधिकारी तत्काल मौके पर पहुंचे। बिलासपुर से RPF के IG मुनव्वर खुर्शीद भी स्थिति का जायज़ा लेने रायगढ़ पहुँचे। एहतियात के तौर पर और साक्ष्य जुटाने के लिए पूरी RPF पोस्ट को सील कर दिया गया है। बाहरी लोगों, यहाँ तक कि मीडियाकर्मियों को भी भीतर जाने की अनुमति नहीं है।

दुकान संचालक ने बताया हाल

पोस्ट के पास दुकान चलाने वाले श्याम सरकार ने बताया कि उन्होंने गोली चलने की आवाज नहीं सुनी, लेकिन सुबह करीब 6 बजे जैसे ही जानकारी मिली, पोस्ट में अफरा-तफरी देखी। अधिकारी लगातार अंदर-बाहर आ-जा रहे थे और पोस्ट का मुख्य दरवाजा अंदर से बंद कर दिया गया था।

फोरेंसिक टीम जाँच में जुटी

मामले की गंभीरता को देखते हुए, फोरेंसिक विशेषज्ञों की एक टीम तुरंत घटनास्थल पर पहुँची। टीम बारीकी से घटना की जाँच कर रही है ताकि यह पता लगाया जा सके कि विवाद का असल कारण क्या था और फायरिंग किस परिस्थिति में हुई। फोरेंसिक जाँच पूरी होने के बाद ही आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। घटना की जानकारी मिलते ही, मृतक हेड कॉन्स्टेबल पीके मिश्रा की पत्नी भी घटनास्थल पर पहुँच चुकी हैं।

बाहर सुरक्षा के लिए अतिरिक्त जवानों को तैनात किया गया है। अंदर अधिकारी घटना की हर बारीकी की जांच कर रहे हैं और बिलासपुर से भी वरिष्ठ अधिकारी रायगढ़ रवाना हो चुके हैं।

फिलहाल खबर अपडेट पर है आगे और जानकारी अपडेट की जाएगी….

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET