नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर राष्ट्रीय मछुआरा संघ NAF छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल और उनकी टीम ने दिल्ली में भेंट कर बधाई दी…

नितिन नवीन को बीजेपी का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नियुक्त होने पर राष्ट्रीय मछुआरा संघ NAF छत्तीसगढ़ प्रदेश के अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल और उनकी टीम ने दिल्ली में भेंट कर बधाई दी…

इन्हे भी जरूर देखे

केंद्रीय मंत्री जल मछुआरा समाज का बेटा राज भूषण चौधरी निषाद के मार्गदर्शन में NAF छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मछुआरा संघ की टीम ने नितिन नबीन को बधाई ज्ञापित किए.

नई दिल्ली/16 दिसंबर 2025/ भारतीय जनता पार्टी बिहार के वरिष्ठ नेता और मंत्री नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष बनाया गया है। इसको लेकर मछुआरा समाज की मातृशक्ति श्रीमती गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुआरा संघ NAF छत्तीसगढ़ प्रदेश ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं हैं। राष्ट्रीय मछुआरा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल छत्तीसगढ़ ने कहा कि उनका सशक्त नेतृत्व अनुभव भारतीय जनता पार्टी को नई ऊर्जा, दिशा व मजबूती देगा। इस फैसले से पार्टी को नई ऊर्जा और मजबूती मिलेगी। हम आशा करते हैं कि उनके कार्यकाल से पार्टी और देश की राजनीति को नई दिशा मिलेगी।

केंद्रीय बीजेपी कार्यालय दिल्ली में बधाई शुभकामनाएं देने राष्ट्रीय मछुआरा संघ NAF छत्तीसगढ़ प्रदेश की टीम अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल, लोकनाथ ढीमर उपाध्यक्ष, ओम प्रकाश धीवर महासचिव, मनहरण धीवर संगठन मंत्री रायपुर, नवीन धीवर संयुक्त सचिव जांजगीर छत्तीसगढ़ प्रदेश, सुरेश ढीमर(सुरेश जलतारे) छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा प्रकोष्ठ रायगढ़, हेमंत धीवर, अजय कुमार फ़ुटान रायपुर सहित समस्त समाज शामिल हुए।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET