बर्खास्त जवान ने किया खुदकुशी का प्रयास,नगर सैनिकों में आक्रोश…

बर्खास्त जवान ने किया खुदकुशी का प्रयास,नगर सैनिकों में आक्रोश…

इन्हे भी जरूर देखे

कोरबा। कोरबा से इस वक्त की बड़ी खबर निकलकर सामने आ रही है जहां नगर सेना के एक जवान ने बर्खास्तगी से आहत हो कर आत्महत्या की कोशिश की है।
प्रारम्भिक जानकारी के मुताबिक उसने कलेक्टर परिसर में जहर सेवन किया। गंभीर हालत में उसे मेडिकल कॉलेज हॉस्पिटल में कराया गया दाखिल कराया गया है जहां उसका इलाज जारी है।
घटना की जानकारी होते ही पुलिस एवं प्रशासन के अफसर मौके पर पहुंचे। घटना के बाद हॉस्पिटल में नगर सैनिकों की भीड़ लगी है।
पीड़ित नगर सैनिक संतोष पटेल से सुसाइड नोट बरामद किए जाने की खबर है।

बताया जा रहा है कि नगर सेना जे डिविजनल कमांडेड और कोरबा कमांडेंट पर प्रताड़ना का आरोप लगाया गया है। कुछ दिन पहले जिला सेनानी के खिलाफ महिला सैनिकों ने विशाखा समिति में शिकायत भी की है। बता दें कि इससे पहले राजनांदगांव के एक नगर सैनिक ने भी आत्मघाती कदम उठाया है

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET