सरल और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से जिले के किसान संतुष्ट…

सरल और पारदर्शी धान खरीदी व्यवस्था से जिले के किसान संतुष्ट…

इन्हे भी जरूर देखे

सुचारू प्रक्रिया और समय पर भुगतान से किसानों को मिल रहा लाभ

सक्ती/ राज्य शासन द्वारा किसानों की सुविधा और हित को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए लागू की गई सरल, पारदर्शी एवं सुव्यवस्थित धान खरीदी व्यवस्था से जिले के किसान संतुष्ट नजर आ रहे हैं। प्रभावी प्रशासनिक निगरानी, बेहतर प्रबंधन और व्यवस्थित कार्यप्रणाली के चलते धान उपार्जन की प्रक्रिया अब पहले की तुलना में कहीं अधिक सहज, पारदर्शी और समयबद्ध हो गई है। इससे किसानों को बड़ी राहत मिल रही है और वे बिना किसी बाधा के अपनी उपज का विक्रय कर पा रहे हैं।

इसी क्रम में विकासखंड सक्ती के ग्राम मोहंदी खुर्द निवासी किसान श्री बरत राम साहू ने उपार्जन केंद्र मोहंदी कला में 34.40 क्विंटल धान का सफलतापूर्वक विक्रय किया। किसान श्री साहू ने धान खरीदी की संपूर्ण प्रक्रिया को सरल, पारदर्शी और किसान हितैषी बताया। उन्होंने बताया कि उपार्जन केंद्र में धान खरीदी की सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित रूप से संचालित की जा रही हैं। केंद्र में धान की आर्द्रता जांच, गुणवत्ता परीक्षण, पर्याप्त बारदाना की उपलब्धता, इलेक्ट्रॉनिक तौल व्यवस्था तथा त्वरित पंजीयन जैसी सुविधाएं सहजता से उपलब्ध रहीं। इन व्यवस्थाओं के कारण बिना किसी विलंब या असुविधा के धान की खरीदी संपन्न हुई। किसान श्री बरत राम साहू ने यह भी बताया कि समय पर भुगतान और पूरी तरह पारदर्शी प्रक्रिया से किसानों की आर्थिक स्थिति में लगातार सुधार हो रहा है, जिससे खेती अब अधिक सुरक्षित और लाभकारी बनती जा रही है। किसान श्री साहू ने किसानों के हित में किए जा रहे सकारात्मक प्रयासों और बेहतर धान खरीदी व्यवस्था के लिए शासन एवं प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET