छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण मेले में झूला टूटा, 6 लोग नीचे गिरे, किशोरी और युवती की हालत नाजुक…

छत्तीसगढ़ के शिवरीनारायण मेले में झूला टूटा, 6 लोग नीचे गिरे, किशोरी और युवती की हालत नाजुक…

इन्हे भी जरूर देखे

जांजगीर-चांपा/छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध शिवरीनारायण मेला में मंगलवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया. मेले में लगे आकाश झूले के अचानक टूट जाने से झूले पर सवार छह लोग नीचे गिर पड़े. इस हादसे से मौके पर भारी अफरा-तफरी मच गई. दो युवतियां और एक महिला जमीन पर गिरने से गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि तीन अन्य लोगों को भी चोटें आईं. युवतियों की हालत नाजुक बताई जा रही है.

हादसे में घायल युवतियों की पहचान चंद्रकांता कश्यप (15 वर्ष) और भूमिका कश्यप (21 वर्ष) के रूप में हुई है. दोनों मलदा गांव की निवासी हैं. मेला घूमने आई थीं. हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत मदद की. एंबुलेंस मौके पर पहुंची और सभी घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया. गंभीर घायलों को बिलासपुर के सिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है. खुल गई थी जाली प्रत्यक्षदर्शियों की मानें तो आकाश झूला चल रहा था, तभी उसमें से कुछ लोग नीचे गिरे. बताया गया कि चलते वक्त झूले में बने केबिन की जाली खुल गई थी, जिससे उसमें बैठे लोगों को संतुलन बिगड़ा और वे नीचे गिर पड़े. फिलहाल, यह घटना मेले की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर रही है. बता दें कि शिवरीनारायण मेला छत्तीसगढ़ का बड़ा और प्रसिद्ध मेला है, जहां हर साल लाखों श्रद्धालु महाशिवरात्रि के अवसर पर आते हैं. लेकिन, इस तरह की दुर्घटनाएं बार-बार सुरक्षा की लापरवाही को उजागर करती हैं. वहीं घायलों के परिजन सदमे में हैं. पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है. मेले के आयोजकों को भी नोटिस जारी किए जाने की संभावना है|

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET