युवती को होटल में जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत, अब न्याय के लिए गुहार लगा रही मां…

युवती को होटल में जिंदा जलाया, इलाज के दौरान मौत, अब न्याय के लिए गुहार लगा रही मां…

इन्हे भी जरूर देखे

छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले में एक युवती को जिंदा जलाने का मामला सामने आया है. बाद में इलाज के दौरान युवती की मौत हो गई. घटना के बाद आरोपी युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में छोड़कर भाग गए. अब मृतिका की मां न्याय की मांग कर रही है.

सक्ती में एक बेहद सनसनीखेज और दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक युवती को होटल में जिंदा जला कर हत्या करने का प्रयास किया गया. बाद में युवती की इलाज के दौरान 1 फरवरी की मौत हो गई. इस वारदात में योगेंद्र साहू, महेंद्र सिदार और आशीष पटेल तीनों के खिलाफ नामजद रिपोर्ट कर कार्यावाही करने की मांग की है. अस्पताल में युवती को छोड़कर भागे आरोपी बताया जा रहा है कि 24 जनवरी को शिवम होटल सक्ती में इस वारदात को अंजाम दिया गया. घटना के बाद आरोपी युवती को गंभीर हालत में एक निजी अस्पताल में छोड़कर फरार हो गए. अस्पताल में छोड़ने का सी.सी.टीवी फुटेज भी सामने आया है, जहां आग से झुलसी युवती की हालत नाजुक होने पर, उसे बिलासपुर के BTRC अस्पताल रेफर किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. कार्यावाही नहीं होने से परिजन हैं नाराज मृतका की पहचान दीक्षा मरावी के रूप में हुई है, जो सक्ती वार्ड नंबर-11 की रहने वाली थी और बीएससी फाइनल ईयर की छात्रा थी. घटना को 15 दिन से ज्यादा समय बीत जाने के बाद भी कार्यावाही नहीं होने से परिजन नाराज हैं. न्याय की मांग को लेकर मां दर-दर भटकने को मजबूर है. वहीं इस मामले में सक्ती पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी कई तरह के सवाल उठ रहे हैं.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET