छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…

छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी, सुरक्षा एजेंसियां हाई अलर्ट पर…

इन्हे भी जरूर देखे

बिलासपुर l न्यायधानी बिलासपुर स्थित छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय को बुधवार को ई-मेल के माध्यम से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद पूरे प्रशासन में हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वॉड और साइबर टीम तत्काल हाईकोर्ट परिसर पहुंच गई और सुरक्षा घेरा बढ़ा दिया गया।

पुलिस कप्तान की मौजूदगी में सघन तलाशी

वरिष्ठ पुलिस अधिकारियों की निगरानी में कोर्ट भवन, पार्किंग क्षेत्र, प्रवेश द्वार, रिकॉर्ड रूम तथा आसपास के संवेदनशील स्थानों की बारीकी से जांच की गई। पुलिस ने मेटल डिटेक्टर और बम डिटेक्शन उपकरणों की मदद से पूरे परिसर को खंगाला।

प्रारंभिक जांच में कोई संदिग्ध वस्तु या विस्फोटक सामग्री नहीं मिली, लेकिन खतरे की आशंका को देखते हुए सुरक्षा में कोई ढिलाई नहीं बरती जा रही है।

प्रवेश पर कड़ी जांच, बढ़ाई गई सुरक्षा

एहतियात के तौर पर हाईकोर्ट परिसर में प्रवेश करने वाले सभी लोगों की सघन जांच की जा रही है। पहचान पत्र की जांच के बाद ही अंदर जाने की अनुमति दी जा रही है। परिसर में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है और हर गतिविधि पर सीसीटीवी के माध्यम से नजर रखी जा रही है।

साइबर सेल जुटी ई-मेल के स्रोत की जांच में

धमकी भरे ई-मेल की सत्यता और स्रोत का पता लगाने के लिए पुलिस की साइबर सेल सक्रिय हो गई है। ई-मेल भेजने वाले के आईपी एड्रेस, सर्वर लोकेशन और डिजिटल ट्रेल की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपी तक पहुंचने की कोशिश की जाएगी।

हाल में बढ़े हैं ऐसे मामले

उल्लेखनीय है कि देश के विभिन्न संवेदनशील संस्थानों और न्यायालयों को हाल के दिनों में इस तरह की धमकियां मिलने की घटनाएं बढ़ी हैं। अधिकांश मामलों में धमकियां फर्जी पाई गईं, फिर भी सुरक्षा एजेंसियां किसी भी जोखिम को नजरअंदाज नहीं कर रही हैं।

फिलहाल हाईकोर्ट परिसर में कामकाज सामान्य रूप से जारी है, लेकिन सुरक्षा व्यवस्था पूरी तरह हाई अलर्ट पर रखी गई है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि की सूचना तुरंत प्रशासन को देने की अपील की

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET