खबर कवरेज कर रहे पत्रकार से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज…

खबर कवरेज कर रहे पत्रकार से मारपीट, तीन लोगों के खिलाफ FIR दर्ज…

इन्हे भी जरूर देखे

अंबिकापुर/जिले में न्यूज़ कवरेज के दौरान एक पत्रकार के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। निजी चैनल के पत्रकार सुशील बखला जब अवैध निर्माण को लेकर संचालित लक्ष्मी नारायण हॉस्पिटल का विरोध स्थानीय लोगों के द्वारा किया जा रहा था, जिसका कवरेज कर रहे थे, तभी यह विवाद बढ़ गया।

हॉस्पिटल प्रबंधन और स्थानीय नागरिकों के बीच पहले से तनाव की स्थिति बनी हुई थी। इसी दौरान कवरेज कर रहे पत्रकार के साथ धक्का-मुक्की और मारपीट की घटना हो गई। घटना के बाद कोतवाली थाने में देर शाम तक गहमा-गहमी का माहौल बना रहा। मामले में पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। वहीं स्थानीय नागरिक अवैध बिल्डिंग में संचालित हॉस्पिटल के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। फिलहाल मारपीट के आरोपीयो की गिरफ्तारी नहीं हुई है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET