नहाते समय युवती से छेड़छाड़… विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार…

नहाते समय युवती से छेड़छाड़… विरोध करने पर मां-बेटी से मारपीट, आरोपी गिरफ्तार…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़/ मिली जानकारी के अनुसार 4 मार्च की दोपहर जूटमिल क्षेत्र निवासी बृजेश दास मंहत (26) युवती के नहाने के दौरान नहानी घर में घुस गया और उसे देखने लगा। इसके बाद उसने युवती से छेड़छाड़ की। जब युवती ने विरोध किया तो आरोपी ने उसे थप्पड़ मारते हुए मारपीट की। शोर सुनकर युवती की मां मौके पर पहुंची और बीच-बचाव करने लगी, लेकिन आरोपी ने उनके साथ भी धक्का-मुक्की और मारपीट की। इसी दौरान युवती के पिता के पहुंचते ही आरोपी मौके से फरार हो गया। पीड़िता की शिकायत पर महिला थाना रायगढ़ में धारा 74, 75(2), 77, 115(2) BNS के तहत मामला दर्ज किया गया। महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपना अपराध स्वीकार कर लिया।
पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
एसएसपी शशि मोहन सिंह ने स्पष्ट कहा है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़ और दुर्व्यवहार करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET