एक बरस में 260 करोड़ रूपए की दारू गटक गए रायगढ़ के शराबी…

एक बरस में 260 करोड़ रूपए की दारू गटक गए रायगढ़ के शराबी…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़/इस साल रायगढ़ के शराबियों ने सरकार को बिल्कुल भी निराश नहीं किया। गत वित्तीय वर्ष की तुलना में इस बार 40 प्रश ज्यादा राजस्व दिया। पिछली बार रायगढ़ से 186 करोड़ मिले थे जो इस बार बढक़र 260 करोड़ हो गए। प्रदेश के राजस्व प्राप्ति में खनिज, पंजीयन, जीएसटी आदि के साथ आबकारी विभाग की भूमिका भी अहम है। ये विभाग ही हैं जो सरकार को कमाकर देते हैं ताकि योजनाएं चल सकें। शराब दुकानों का संचालन विभाग खुद ही कर रहा है। केवल कर्मचारी प्लेसमेंट एजेंसी के हैं।

आबकारी विभाग को रायगढ़ जिले से हर बार बढक़र ही राजस्व मिलता है। शराब की कीमत के साथ खपत भी बढ़ती जा रही है। वर्ष 24-25 में रायगढ़ जिले से 186.18 करोड़ की आय हुई थी। वर्ष 25-26 में शराब की बिक्री से 260.47 करोड़ की आय हुई है। करीब 40 प्रश की बढ़ोतरी रायगढ़ जिले में दर्ज की गई है। शराब की कीमतों में वृद्धि के बावजूद बिक्री में कमी नहीं आई। बल्कि खपत में अच्छी-खासी बढ़ोतरी दर्ज की गई है। पिछले वित्तीय वर्ष में जिले में 375 करोड़ की शराब बेची गई थी, जो इस बार 444 करोड़ पर पहुंच गई। विक्रय में करीब 19 प्रश का इजाफा हुआ है। बीयर की बिक्री बढ़ी है जबकि स्प्रिट और देशी में अपेक्षाकृत कम विक्रय दर्ज किया गया।

200 करोड़ के पार हुई विदेशी शराब की बिक्री
पिछले वर्ष जिले में विदेशी स्प्रिट की बिक्री 186 करोड़ थी जो इस बार बढक़र 216 करोड़ पहुंच गई है। देशी शराब भी बिक्री 143 करोड़ से बढक़र 170 करोड़ की हो गई। खपत में भी विदेशी शराब 14.69 लाख प्रूफ लीटर से बढक़र 18.31 पीएल हो गई। बीयर भी 13.02 बल्क लीटर से बढक़र 18.05 बल्क लीटर हो गई। देशी शराब 15.34 पीएल से बढक़र 20.54 पीएल हो गया। मतलब देशी शराब की खपत मात्रा के लिहाज से ज्यादा हुई है।

क्या कहते हैं क्रिस्टोफर
गत वर्ष 186 करोड़ का शुद्ध राजस्व मिला था। इस बार बढक़र 240 करोड़ मिला है। खपत भी बढ़ी है।
क्रिस्टोफर खलखो, प्र. सहायक आयुक्त आबकारी

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET