जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप…

जीजा ने दो सालियों को मारी गोली, आरोपी गिरफ्तार, इलाके में मचा हड़कंप…

इन्हे भी जरूर देखे

रायपुर/राजधानी रायपुर के मोवा इलाके में देर रात गोली चलने की घटना से सनसनी फैल गई। जानकारी के मुताबिक, आपोलो मेडिकल स्टोर के पास रहने वाले जितेंद्र वर्मा ने पारिवारिक विवाद के चलते अपनी दो सालियों को गोली मारकर मौत के घाट उतार दिया।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी जितेंद्र वर्मा को गिरफ्तार कर लिया गया। घर से दोनों महिलाओं के शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए अंबेडकर अस्पताल भेजा गया है।

मौके पर एफएसएल (फॉरेंसिक साइंस लैब) की टीम भी पहुंचकर साक्ष्य जुटा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए बताया कि उसने लाइसेंसी पिस्तौल से दोनों को गोली मारी।

फिलहाल पुलिस मामले के पीछे की असली वजह जानने में जुटी है और पूरे घटनाक्रम की विस्तृत जांच जारी है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET