मोबाईल दुकान में चोरी का खुलासा, एक महिला और नाबालिग गिरफ्त में…

मोबाईल दुकान में चोरी का खुलासा, एक महिला और नाबालिग गिरफ्त में…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़/वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर संपत्ति संबंधी अपराधों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत धरमजयगढ़ पुलिस ने मोबाइल दुकान में हुई चोरी का खुलासा करते हुए एक महिला आरोपी और दो विधि से संघर्षरत बालकों को पकडऩे में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने धरमजयगढ़ कॉलोनी स्थित मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का ताला तोडक़र नकदी रकम और मोबाइल सहित अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की नकदी और सामान बरामद कर वैधानिक कार्रवाई की है।

मामले में प्रार्थी शांतनु पाल निवासी धरमजयगढ़ कॉलोनी ने 26 मार्च को थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उसकी मोबाइल रिपेयरिंग दुकान का अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में ताला तोडक़र चोरी की गई है। दुकान से ग्राहकों द्वारा रिपेयरिंग के लिए रखे गए मोबाइल, नकदी 32 हजार रुपए तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक सामान चोरी कर लिए गए थे। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 1 लाख 50 हजार रुपए थी। रिपोर्ट पर थाना धरमजयगढ़ में अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध धारा 331 (4), 305 (ए), 3 (5) बीएनएस पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई।

रात्रि गश्त के समय दो संदिग्ध किशोर लडक़ों को पकडक़र पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने चोरी की घटना में शामिल होना स्वीकार किया और बताया कि वे कविता सिंह राजपूत पति अजय सिंह राजपूत उम्र 40 वर्ष निवासी पतरापारा, धरमजयगढ़ के संपर्क में थे। पुलिस द्वारा महिला से पूछताछ करने पर महिला ने दोनों बालकों के साथ मिलकर मोबाइल दुकान से नकदी और मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपिया कविता सिंह राजपूत के कब्जे से 5 हजार रुपए नकद और एक जियो कीपैड मोबाइल बरामद किया गया। वहीं दोनों विधि से संघर्षरत बालकों से 2-2 हजार रुपए नकद तथा एक-एक चोरी का मोबाइल जब्त किया गया।

पूछताछ में आरोपियों ने दुकान के गल्ले से 32 हजार रुपए नकदी और रिपेयरिंग के लिए रखे कई मोबाइल चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपिया महिला को जेएमएफसी न्यायालय धरमजयगढ़ तथा दोनों विधि से संघर्षरत बालकों को किशोर न्याय बोर्ड रायगढ़ में प्रस्तुत किया गया है। मामले की विवेचना जारी है। पतासाजी में निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजू मिश्रा, प्रधान आरक्षक जगित राठिया, आरक्षक विजय राठिया, ललित राठिया, अनूप जॉनशन केरकेट्टा, अलेक्सयुस एक्का की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET