सड़क निर्माण की मांग को लेकर गोंगपा ने सौंपा ज्ञापन…

सड़क निर्माण की मांग को लेकर गोंगपा ने सौंपा ज्ञापन…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़/छाल क्षेत्र की जर्जर सड़क को लेकर एक बार फिर गोंगपा ने कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए सडक़ निर्माण कराए जाने की मांग की है। उनका कहना था कि सडक़ के खराब होने के कारण क्षेत्र के लोगों को आवागमन में काफी परेशानी का सामन करना पड़ रहा है। पूर्व में भी इस मांग को लेकर उनके द्वारा आंदोलन किया जा चुका है परंतु आज पर्यंत कार्य प्रांरभ नहीं कराया जा सका है। गोडंवाना गणतंत्र पार्टी के पदाधिकारियों ने जिला मुख्यालय पहुंच कर कलेक्टर के नाम ज्ञापन सौंपते हुए छाल क्षेत्र के चन्द्रशेखरपुर अंबेडकर चौक से घरघोड़ा चौक छाल तक की जर्जर सडक़ के निर्माण की मांग रखी।

गोंगपा द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि उक्त सडक़ पिछले लंबे अरसे से काफी जर्जर हो चुकी है। सडक़ निर्माण की मांग को लेकर विगत 9 अक्टूबर 2025 में खेदापाली छाल-धरमजयगढ़ मुख्य मार्ग पर आर्थिक नाकेबंदी कर ज्ञापन सौंपते हुए इस समस्या का समाधान करने निवेदन किया जा चुका है। बावजूद इसके आज पर्यंत इस क्षेत्र में सडक़ निर्माण का काम शुरू नही हो सका है। जिससे इस क्षेत्र के लोगों के अलावा स्कुली छात्रों को इस मार्ग में आवाजाही करने के भारी परेशानियों का सामना करना पड़ता है।

क्षेत्र के रहवासियों का कहना है कि इस क्षेत्र में 24 घंटे भारी वाहनों का परिचालन होते रहता है, और ऐसे में यहां की सडक़ खराब होनें के चलते आए दिन छोटी-बड़ी घटनाएं होते रहती है। साथ ही सडक़ में नियमित पानी छिडक़ाव नही होनें से धुल और डस्ट के गुब्बार से लोगों को परेशानी हो रही है। उन्होने उक्त सडक़ की जल्द से जल्द निर्माण कराने की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET