मछुवा नीति 2022 संशोधन समीक्षा बैठक को लेकर मछुवारा समाज में आक्रोश, मत्स्य मंत्री के दखल के बाद टला फैसला…

मछुवा नीति 2022 संशोधन समीक्षा बैठक को लेकर मछुवारा समाज में आक्रोश, मत्स्य मंत्री के दखल के बाद टला फैसला…

इन्हे भी जरूर देखे

रायपुर, 10 जून 2026: छत्तीसगढ़ मछुवा कल्याण बोर्ड द्वारा “मत्स्य पालन नीति 2022” की समीक्षा के नाम पर  समाज और उनके पंजीकृत संगठनों के साथ किए गए आनन-फानन के रवैये पर राष्ट्रीय मछुवारा संघ ने गहरी आपत्ति जताई है। बोर्ड द्वारा 9 जून की शाम को अचानक पत्र जारी कर अगले ही दिन, यानी 10 जून को दोपहर 12:00 बजे समीक्षा बैठक रखने को संघ ने समाज के साथ एक भद्दा मजाक बताया है।

इस संवेदनशील मामले की जानकारी मिलते ही राष्ट्रीय मछुवारा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में एक उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने आज दोपहर मत्स्य पालन मंत्री माननीय श्री रामविचार नेताम जी से मुलाकात की और बोर्ड की इस कार्यप्रणाली की कड़ी निंदा की।

बिना सूचना बैठक रखने पर जताई कड़ी आपत्ति

मत्स्य मंत्री से मुलाकात के दौरान श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने बताया कि छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड ने बिना किसी मछुआरा समाज, पंजीकृत संगठनों या जमीनी समूहों को पूर्व में सूचित किए बिना ही इतनी महत्वपूर्ण नीति की समीक्षा बैठक रख दी। संघ का स्पष्ट कहना है कि “मत्स्य पालन नीति 2022” में किसी भी प्रकार के संशोधन या चर्चा के लिए सभी मछुआरा संगठनों और समूहों की उपस्थिति बेहद अनिवार्य है, अन्यथा यह समाज के हितों के साथ अन्याय होगा।

मत्स्य मंत्री ने लिया कड़ा संज्ञान, मांगी रिपोर्ट

प्रतिनिधिमंडल की सभी न्यायसंगत मांगों और मुद्दों को गंभीरता से सुनने के बाद, मत्स्य मंत्री माननीय रामविचार नेताम जी ने मामले में तत्काल कड़ा रुख अपनाया। उन्होंने विभाग को आदेश जारी करते हुए छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड द्वारा आज आयोजित की गई समीक्षा बैठक की पूरी रिपोर्ट आज शाम तक ही अपने समक्ष प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।

अब 15 दिनों बाद राष्ट्रीय मछुवारा संघ के समक्ष होगी चर्चा

मछुआरा समाज के हितों की रक्षा का भरोसा दिलाते हुए माननीय मंत्री जी ने राष्ट्रीय मछुवारा संघ की अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल जी को आश्वस्त किया कि “मत्स्य पालन नीति 2022” में अंतिम संशोधन का निर्णय राष्ट्रीय मछुवारा संघ के प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक और व्यापक चर्चा के बाद ही लिया जाएगा। यह बैठक अब से 15 दिनों के बाद आयोजित की जाएगी।

सफल कार्यक्रम के लिए मंत्री जी ने किया सम्मानित

बैठक के दौरान, हाल ही में 07 जून रायपुर के बलवीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम में आयोजित राष्ट्रीय मछुवारा संघ के विशाल शपथ ग्रहण समारोह कार्यक्रम के ऐतिहासिक और सफल आयोजन के लिए माननीय मंत्री श्री रामविचार नेताम जी द्वारा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल जी को शाल भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया।

इस महत्वपूर्ण और निर्णायक मुलाकात के अवसर पर राष्ट्रीय मछुवारा संघ की ओर से:

  • श्रीमती गायत्री गायग्वाल जी (अध्यक्ष, राष्ट्रीय मछुवारा संघ)

  • श्री ओमप्रकाश धीवर जी (महासचिव)

  • श्री मनहरण धीवर जी (संगठन मंत्री)
  • श्री रूपचंद धीवर जी (अध्यक्ष, व्यापार प्रकोष्ठ) सहित संघ के प्रमुख पदाधिकारी उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET