केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय श्री राजभूषण चौधरी से विगत दिवस राजधानी दिल्ली स्थित निवास कार्यालय में NAF छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मछुआरा समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात…

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय श्री राजभूषण चौधरी से विगत दिवस राजधानी दिल्ली स्थित निवास कार्यालय में NAF छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय मछुआरा समाज के प्रतिनिधि मंडल की सौजन्य मुलाकात…

इन्हे भी जरूर देखे

नई दिल्ली/ छत्तीसगढ़ NAF राष्ट्रीय मछुआरा समाज के अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल और प्रतिनिधि मंडल ने मछुआरा समाज का बेटा मान0 डॉ0 राज भूषण चौधरी केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय श्री राजभूषण चौधरी से पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हमारा अटूट विश्वास है कि आपके ओजस्वी नेतृत्व और समृद्ध अनुभवों से छग की वर्तमान राजनैतिक परिस्थितियाँ, संगठनात्मक सुदृढ़ीकरण होगा। आगामी फरवरी 2026 में जांजगीर-चांपा जिले के जांजगीर में आयोजित होने वाले गुहा निषाद राज जयंती के उपलक्ष्य में राज्य स्तरीय महाधिवेशन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होने हेतु आमंत्रित किया।

केंद्रीय जल शक्ति मंत्री माननीय श्री राजभूषण चौधरी ने आमंत्रण के लिए समाज के सभी पदाधिकारियों और सदस्यों का धन्यवाद किया तथा आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएँ दी। उन्होंने कहा कि मछुआरा समाज की पारंपरिक कला, श्रमशीलता और सांस्कृतिक योगदान छत्तीसगढ़ की सामाजिक संरचना को समृद्ध बनाते हैं।
श्री राजभूषण चौधरी जी ने समाज को राजनीति में आगे आकर अपना स्थान लेने का आह्वान किया। समाज तभी आगे बढ़ेगा जब वह राजनीति में सक्रिय भागीदारी निभाएगा।

उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का उदाहरण देते हुए कहा कि वे राजनीति में आगे बढ़कर पूरे समाज और देश का नाम विश्व में रोशन कर रहे हैं, जिससे सभी को प्रेरणा लेनी चाहिए।

छत्तीसगढ़ NAF राष्ट्रीय मछुआरा समाज के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल, उपाध्यक्ष लोकनाथ ढीमर, महासचिव ओम प्रकाश धीवर, संगठन मंत्री मनहरण धीवर, संयुक्त सचिव नवीन धीवर, युवा प्रभाग सुरेश ढीमर, हेमंत धीवर, अजय फुटान सहित अन्य वरिष्ठ सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET