विधायक शेषराज हरबंश के द्वारा लोहर्सी धीवर समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण संपन्न…

विधायक शेषराज हरबंश के द्वारा लोहर्सी धीवर समाज के सामुदायिक भवन का लोकार्पण संपन्न…

इन्हे भी जरूर देखे

दिनाँक 28/12/2025 को ग्राम पंचायत लोहर्सी में संभागीय धीवर समाज महासभा जांजगीर के भरत लाल धीवर पूर्व अध्यक्ष,आर एल धीवर संरक्षक ,देवव्रत भीष्म अध्यक्ष,बजरंग धीवर, परस धीवर, रामूलाल सभी कार्यकारिणी सदस्य,अमृत लाल ढीमर रेंजअध्यक्ष,जी एस धीवर ,चंद्रकांता खूंटे सरपंच, त्रिदेव साहू, अखिलेश भीष्म जनपद सदस्य,कमोद धीवर सरपंच बिनौरी,अनंदराम एवं समस्त वरिष्ठ, सामाजिक पदाधिकारीगण की उपस्थिति में पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश एवं राघवेंद्र प्रताप सिंह पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष द्वारा भगवान श्री राम की तैलचित्र पर पुष्पमाला पहना पूजा अर्चना कर सामुदायिक भवन का फीता एवं शिलालेख पट का पर्दा हटाकर कर भवन का लोकार्पण किया तत्पश्चात् अतिथियों का स्वागत अभिनंदन शाल,श्रीफल के साथ किया गया |
इस अवसर पर चंद्रकांता खूंटे सरपंच ने स्वागत भाषण में छग युवा धीवर समाज के महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों पंकजनी ढीमर,उषा धीवर,सीमा धीवर,माधुरी धीवर,साधना धीवर,कविता,धनेश्वरी धीवर,धनबाई धीवर के निवेदन पर शौचालय,किचन एवं सांस्कृतिक मंच शेड सहित की मांग को विधायक जी से मांग किया गया, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप जी ने धीवर समाज का सदैव साथ देने का आश्वासन दिए मुख्य अतिथि पामगढ़ विधायक श्रीमती शेषराज हरबंश द्वारा सामुदायिक भवन का धीवर समाज को समर्पित करते हुए कहा कि इस भवन निर्माण हेतु पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष राघवेंद्र प्रताप सिंह ने अपने फंड से 5.00लाख देकर समाज विकास को गति प्रदान किया साथ ही रेंज से 40हजार और धीवर समाज लोहर्सी द्वारा 3.00लाख लगाकर सामुदायिक भवन को विशाल और भव्य रूप देकर सशक्त समाज निर्माण की दिशा में कार्य किए एवं चंद्रकांता खूंटे सरपंच के निवेदन पर शौचालय को जरूरी बताते हुए तत्काल निर्देश दिए और बाकी मांगों को भविष्य में पूरा करने की आश्वासन दिए|
धन्यवाद भाषण में संरक्षक आर एल धीवर ने सशक्त समाज निर्माण में लोहर्सी रेंज के योगदान को सराहा एवं सामाजिक एकता और जागरूकता के लिए सभी का आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया
इस अवसर पर भरत लाल धीवर ,आर एल धीवर, देवव्रतभीष्म,नवीन धीवर,बजरंग धीवर ,परस धीवर, रामूलाल , अमृतलालढीमर,मनहरण,जीएसधीवर,शिवकुमारधीवर,सनतधीवर,रामबनवास,नेतराम,दशरथ,लखन,शिवकुमार,देवराम, रामगोपाल,राधेश्याम, रामल्ला,नवीन भीष्म, अखिलेश, कमोद धीवर,मनमोहन धीवर,संतराम धीवर,विजयकांत, पीतांबर धीवर,लक्ष्मीधीवर,जगेसर,खिखराम,रामकीर्तन,फागुराम,नवरतन,सुखनंदन,अलगू,सेमलाल,सुखराम,लक्ष्मीनारायण,सोनउ,अमर, राजेंद्र, लकेश्वर,राजेंद्र कुमार, संतकुमार ,गरहन,शांति, सत्यनारायण,लक्ष्मण,धरम  एवं
छग युवा धीवर समाज के महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों पंकजनी ढीमर,उषा धीवर,सीमा धीवर,माधुरी धीवर,कविता,
साधना,धनेश्वरी,अनीता धीवर,नन्दिनी,अन्नपूर्णा,शकुंतला ,राजकुमारी,जानकी आदि सैकड़ों की तादाद मे माताओं व बहनों के साथ धीवर समाज के पदाधिकारीगण शामिल हो इस अविस्मरणीय क्षण के साक्षी बने |

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET