जांजगीर चांपा में मछुआ समाज का हल्ला बोल, मत्स्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप…

जांजगीर चांपा में मछुआ समाज का हल्ला बोल, मत्स्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप…

इन्हे भी जरूर देखे

जांजगीर चांपा में मत्स्य विभाग के खिलाफ मछुआ समाज ने बड़ा विरोध प्रदर्शन किया है.

जांजगीर चांपा: छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में मछुआ समाज के लोगों ने सड़क पर उतरकर विरोध जताया है. मंगलवार को मछुआ समाज के द्वारा मत्स्य विभाग कुलीपोटा के सामने चक्कजाम कर दिया गया. मछुआ समाज के लोगों ने मत्स्य विभाग के अधिकारियों पर पैसा लेन देन कर दूसरे समूहों को मछली पालन के लिए पट्टा देने का आरोप लगाया. करीब तीन घंटे तक यह चक्काजाम लगा रहा. उसके बाद एसडीएम ने इस केस में जांच का आश्वासन दिया. इस भरोसे के बाद मछुआ समाज ने आंदोलन खत्म किया.

मछुआ समाज ने मत्स्य विभाग पर लगाए गंभीर आरोप

जांजगीर चांपा मछुआ समाज की प्रदेश अध्यक्ष ने इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई की. प्रदेशाध्यक्ष गायत्री गायग्वार ने आरोप लगाया कि मत्स्य विभाग के अधिकारी नियम कायदों को ताक पर रखकर काम कर रहे हैं. पैसा लेन देन कर गैर मछुआ समिति को तालाब आबंटित करने और पट्टा जारी करने का काम किया जा रहा है.

हम लगातार मत्स्य विभाग के अधिकारियों से मिलने के लिए विभाग के दफ्तर आ रहे हैं. उसके बावजूद हमें अधिकारी इधर से उधर घुमाते रहते हैं. हम इस तरह के कार्य की जांच करने की मांग करते हैं- गायत्री गायग्वाल, प्रदेशाध्यक्ष, छत्तीसगढ़ मछुआरा संघ

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET