मछुआरा समाज का फूटा गुस्सा ,एसडीएम द्वारा कार्यवाही के लिखित आश्वासन पर 15 दिनों के अल्टीमेटम- गायत्री गायग्वाल…

मछुआरा समाज का फूटा गुस्सा ,एसडीएम द्वारा कार्यवाही के लिखित आश्वासन पर 15 दिनों के अल्टीमेटम- गायत्री गायग्वाल…

इन्हे भी जरूर देखे

जांजगीर चाम्पा/राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रदेश अध्यक्ष श्रीमति गायत्री गायग्वाल जी के नेतृत्व में दिनांक 03/02/2026 को मछली पालन विभाग कुलीपोटा जांजगीर के अन्याय के खिलाफ धरना प्रदर्शन व चक्का जाम किया गया मछली पालन विभाग के सहायक संचालक अलका स्वर्णकार के साथ मछली इंस्पेक्टर सीताराम अहिरवार , वीना बारले,भुनेश्वरी,ज्योति साहू ने लगातार बैठक दिनांक-12/01/2026 एवं दिनांक -23/01/2026 को किया गया था जिसमें राष्ट्रीय मछुआरा संघ के प्रतिनिधियों को गलत जानकारी देते हुए लगातार भ्रमित करते रहे और जांच टीम गठित करेंगे बोलकर बिना जांच किए ही नवीन मछली पालन नीति 2022 का उल्लंघन कर 30 वर्षों से एक तालाब के लिए तरसता हुआ जय मां समलाई महिला बहुउद्देशीय सहकारी समिति मर्यादित सरहर पंजीयन क्रमांक 285 को बहुउद्देशीय समिति कहकर तालाब आवंटन नहीं किया जा रहा है जबकि बायलॉज में मत्स्य पालन करना साफ साफ लिखा और सभी सदस्य धीवर मछुआरा होने के बावजूद गैर मछुआरा समाज के समिति पिछड़ा वर्ग मत्स्य उद्योग विकास सहकारी समिति मर्यादित सरहर पंजीयन क्रमांक 102 को पूरा 15 तालाब आवंटन कर पट्टा जारी कर दिया गया हवाला दिया गया कि
पिछड़ा वर्ग मत्स्य उद्योग विकास सहकारी समिति मर्यादित सरहर पंजीयन क्रमांक 102 पुरानी समिति है वहीं पर
64 वर्षीय पुराने मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बलौदा पंजीयन क्रमांक 105 को तालाब आवंटन करने के बजाय गैर मछुआरा समाज के अल्पसंख्यक मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बलौदा पंजीयन क्रमांक 198 को यह कहकर दिया गया कि कार्यक्षेत्र सिर्फ बलौदा है जिसमें एक ही राशन कार्ड से तीन तीन सदस्य हैं जो गलत है जबकि 64 वर्षीय पुराने मछुआ सहकारी समिति मर्यादित बलौदा पंजीयन क्रमांक 105 की भी कार्यक्षेत्र बलौदा है एवं सभी सदस्य मछुआरा है सांठगांठ करके गैर मछुआरा समिति को लाभ देना कहां का न्याय है नवीन मछली पालन नीति 2022 के तहत पर्याप्त जलक्षेत्र होने पर सहकारी समिति का पंजीयन हो सकता है इसके बावजूद भी श्रीराम मछुआरा सहकारी समिति कोसा
का पंजीयन के लिए अनुशंसा नहीं किया जा रहा है हाईकोर्ट से आदेश आने के बाद भी मां मनसा देवी मछुआ सहकारी समिति गोधना पंजीयन क्रमांक 263 को तीन तालाब के जगह दो तालाब का आवंटन एवं एक तालाब को निस्तारी के लिए बता पंचायत के सरपंच एवं पंच द्वारा स्वयं मछली बीज डालकर मछली पालन कर रहे हैं महामाया सहकारी समिति मर्यादित डोंगाकोहरौद पंजीयन क्रमांक 436 को मात्र एक तालाब आवंटन कर बाकी सभी तालाब सरपंच एवं पंच को आबंटन कर दिया गया नवीन मछली पालन नीति 2022 के तहत धीवर मत्स्य महिला स्व सहायता समूह मेउ को तालाब आवंटन के जगह बीपीएल को प्राथमिकता बताकर गैर मछुआरा समाज के समूह स्वयं मछली इंस्पेक्टर द्वारा बनवाकर तालाब आबंटन से वंचित करना पूरे जांजगीर चांपा जिले में इस तरह के बहुत सारे केस हैं कुरदा, कोसमंदा,नवागढ़, मेकरी, रसौटा,जितने गांव उतने ही समस्या मछुआरा समाज को सीधा सादा जानकार ,गांव का व्यक्ति कितने बार जांजगीर आकर शिकायत करेगा बदनीयती से विभाग के कर्मचारी,अधिकारी का कही न कहीं पैसे को लेकर सांठगांठ प्रतीत होता है राष्ट्रीय मछुवारा संघ मछुआरा समाज के साथ हो रहे अन्याय के खिलाफ जब सहायक संचालक को ज्ञापन सौंपा गया था तो साफ साफ बोला गया कि गलत तरीके से एवं नवीन मछली पालन नीति 2022 का उल्लंघन कर तालाब आवंटन करना ,शिकायत पर कुछ नहीं करेंगे ,लगातार गुमराह करने से के कारण मछुआरा समाज का गुस्सा फूटा और पूरा के पूरा समाज रोड पर आ गया और पूरा *2 घंटे नेशनल हाईवे जाम रहा जब अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा लिखित आश्वासन दिया गया कि 15 दिनों में जांच कर नवीन मछली पालन नीति 2022 के तहत गलत एवं फर्जी पंजीकृत सहकारी समितियों को भंग और गलत तरीके से आवंटित तालाब का पट्टा निरस्त किया जाएगा साथ ही गलत तरीके से पट्टा जारी करने वाले कर्मचारी और आधिकारी पर कार्यवाही किया जाएगा कार्यवाही नहीं होने की स्थिति में राष्ट्रीय मछुआरा संघ द्वारा मछुआरा समाज के हक और अधिकार के लिए पुनः जांजगीर चांपा जिले में उग्रआंदोलन करते हुए चक्का जाम करेगा जिसकी सारी जिम्मेदारी अनुविभागीय अधिकारी की होगी इस अवसर पर प्रमुख रूप से गायत्री गायग्वाल प्रदेश अध्यक्ष,संरक्षक भरत लाल धीवर,देवव्रत आदित्य,ओमप्रकाश धीवर महासचिव,नवीन धीवर संयुक्त सचिव,मनहरण धीवर संगठन मंत्री,सुरेश ढीमर युवा प्रदेश अध्यक्ष,हेमंत गयग्वाल ,तारामती धीवर उपाध्यक्ष, रामबानवाश धीवर मीडिया प्रभारी कहरा परिवार से गुड्डू कहरा सभापति नगर पालिका परिषद, राकेश कहरा उपाध्यक्ष,रामशरण कहरा ,जीवन लाल कहरा, केवट,निषाद परिवार से दीप कैवर्त्य संभाग उपाध्यक्ष,फागू लाल कैवर्त्य, लक्ष्मी कैवर्त्य एवं अन्य धीवर महासभा परिवार एवं छ ग युवा धीवर परिवार मछुआरा प्रकोष्ठ से बंशीलाल धीवर, सनत धीवर,बजरंग धीवर,उत्तम धीवर,रामू लाल धीवर,परस धीवर, अर्जुन,अमृत लाल ढीमर,अनिल धीवर, विशेषर धीवर,जय धीवर,ताराचंद ढीमर,रामेश्वर धीवर,प्रभात धीवर,सूरज धीवर,रामनारायण धीवर, करन धीवर,अविनाश मांझी,दामोदर धीवर,भोजराम धीवर,रवि ढीमर, देवराम गंगाराम,संतोष,दशरथ, शिवकुमार,विजयकांत,संतराम,बलराम,श्रीराम,कौशल धीवर,गगन धीवर,अजय धीवर छत्तीसगढ़ युवा धीवर परिवार महिला प्रकोष्ठ से पंकजनी ढीमर, ऊषा धीवर,कविता धीवर,माधुरी धीवर,अनीता ढीमर, ईश्वरी धीवर,लता धीवर एवं हजारों की तादाद ने मछुआरा समाज के भाई,बंधुगण एवं माताएं बहने शामिल हुए.

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET