राष्ट्रीय मछुआरा संघ ने सीताराम अहिरवार मछली पालन विभाग कुलिपोटा जांजगीर के खिलाफ कलेक्टर और एसपी को सौपा ज्ञापन…

राष्ट्रीय मछुआरा संघ ने सीताराम अहिरवार मछली पालन विभाग कुलिपोटा जांजगीर के खिलाफ कलेक्टर और एसपी को सौपा ज्ञापन…

इन्हे भी जरूर देखे

जांजगीर/ राष्ट्रीय मछुआरा संघ छ ग प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में मछुआरो के हक रोजी रोटी पेट और अधिकार के लड़ाई धरना प्रदर्शन दिनांक 03 फ़रवरी 2026 को मछली पालन विभाग कुलीपोटा जांजगीर में मछुवारा समाज के द्वारा किया गया था नवीन मछुआ नीति 2022 के तहत बायलॉज में लिखा हुआ है मछुवारा समाज को तालाब पट्टा प्रदान करना पहला प्राथमिकता है लेकिन सीताराम अहिरवार और वीना बारले मछली पालन विभाग कुलीपोटा जांजगीर के द्वारा पैसा लेकर पूरे जांजगीर जिले में अन्य गैर जातिय मछुवारो को तालाब पट्टा प्रदान किया गया है इस विषय में मछुवारा समाज के द्वारा मछली पालन विभाग कुलीपोटा सहायक संचालक को आवेदन देकर अवगत कराया गया था की सीताराम अहिरवार और वीना बारले के द्वारा पैसा लेकर अन्य गैर जातिय मछुवारो को तालाब पट्टा प्रदान किया गया है इनके ऊपर कार्यवाही कर दिया गया गैर जातिय मछुवारो का तालाब पट्टा निरस्त करे उसके बाद भी मछली पालन विभाग द्वारा किसी प्रकार की कार्यवाही न करते हुए और गैर जातिय मछुवारो को तालाब पट्टा प्रदान किया गया जिससे राष्ट्रीय मछुआरा संघ अपने परिवार की हक रोजी रोटी पेट और अधिकार के लड़ाई धरना प्रदर्शन किया गया जिसमे समाज की महिलाये भी शामिल हुयी और लघुशंका के लिए जगह नहीं होने पर मछली पालन विभाग प्रांगण के पीछे तरफ खाली जगह गए थे तभी सीताराम अहिरवार मछली पालन विभाग कुलीपोटा जांजगीर द्वारा बोला गया की तुम निम्न ढीमर जाती के लोग यह क्या करने आये हो गन्दगी फैला रहे हो कहकर गन्दी गन्दी गालिया देने लगा और बोला मेरा पहुंच मंत्रालय तक है मेरा कुछ नहीं बिगाड़ सकते बोलकर डराया धमकाया गया घर जाकर महिलाओ ने परिवार को आप बीती सुनाई जिससे राष्ट्रीय मछुआरा संघ आक्रोशित है इस बात पर राष्ट्रीय मछुआरा संघ ने दिनाक 05फ़रवरी को कलेक्टर और एसपी जांजगीर को सीताराम अहिरवार मछली पालन विभाग कुलीपोटा जांजगीर के विरुद्ध सख्त कार्यवाही करने
हेतु बड़ी तादात में मछुआरा संघ शामिल होकर ज्ञापन सौपा है..

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET