अपर कलेक्टर ने मछुवारा समाज की मांगो को लेकर मत्स्य विभाग और मछुवारा समाज की बैठक ली…

अपर कलेक्टर ने मछुवारा समाज की मांगो को लेकर मत्स्य विभाग और मछुवारा समाज की बैठक ली…

इन्हे भी जरूर देखे

जांजगीर, 24 फरवरी 2026/ कुलिपोटा मत्स्य विभाग जांजगीर में दिनांक 03 फ़रवरी को मत्स्य नीति 2022 के तहत अपनी हक़ रोजी रोटी गैर जाति मछुवारा समाज तालाब आबंटन रद्द करने और अपने अधिकार के लिए मछुवारा समाज कुलिपोटा मत्स्य विभाग के सामने श्रीमती गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ प्रदेश के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन हुआ था जिसमे भारी संख्या में मछुवारा समाज से नारी सक्ति भी शामिल हुए थी। मछुआरा समाज ने जोरदार प्रदर्शन करते हुए मत्स्य विभाग के अधिकारियों पर पैसा लेकर गैर मछुआरा जाति समूहों को मछली पालन के लिए पट्टा देने का गंभीर आरोप लगाया था जिसमे जांजगीर अनुविभागीय अधिकारी के द्वारा लिखित में 15 दिन का समय लेकर टीम गठित कर जाँच करने का अश्वाशन दिया गया था

और अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ गायत्री गायग्वाल ने 15 दिनो में आपके द्वारा टीम गठित कर दोषी अधिकारी कर्मचारी को बर्खास्त करने और गैर जाति मछुवारा मुसलमान,राठौर,साहू,श्रीवास,यादव का पंजीयन निरस्त कर हम मछुवारा समाज को तालाब पट्टा आबंटन करे नहीं तो पुरे प्रदेश के मछुआरा समाज जांजगीर का घेराव करेगा कहा गया था धरना प्रदर्शन में शामिल महिला, पुरुष 21 लोगो के खिलाफ शासकीय कार्य में बाधा और चक्काजाम करने पर FIR किया गया है।

इसी विषय में दिनाक 24 फ़रवरी मंगलवार को कुलिपोटा मतस्य विभाग जांजगीर में अपर कलेक्टर ने मछुवारा समाज और ममत्स्य विभाग के बीच बैठक रखा गया जिसमे श्रीमती गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ के साथ सभी मछुआरा समुदाय के समिति भी शामिल हुए सभी समितियों से अपर कलेक्टर ने चर्चा कर सभी बिन्दुओ को नोट कर कलेक्टर सर के समक्ष बात रखूँगा समाज को बोला गया गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष ने भी यह बात याद दिलाई की सर हमने हमारे हक़ की लड़ाई के लिए आज हमें धरना प्रदर्शन करना पड़ा है जिसकी जाँच अभी तक नहीं हो पाई है जांजगीर अनुविभागीय अधिकारी ने गड़बड़ी जांच करने के लिए 15 दिन का समय माँगा था लेकिन हमें किसी भी प्रकार की जानकारी प्रदान नहीं की गई है और आज आपके द्वारा भी बैठक कर चर्चा किया गया है आने वाले समय में अगर हमें हमारा हक़ अधिकार और दोषी अधिकारी कर्मचारी को बर्खास्त नहीं करते है तो पूरे प्रदेश के मछुआरा समाज जांजगीर कार्यालय का घेराव करेगा किसकी समस्त जिम्मेदारी कुलिपोटा मतस्य विभाग जांजगीर और प्रसाशन की होगी
उपपंजीयक सहकारिता विभाग जांजगीर को भी इस विषय में अवगत कराया गया…

सहकारिता विभाग की अधिकारी पांडेय मैडम से भी मछुवारा समाज ने मुलाकात कर गायत्री गायग्वाल अध्यक्ष ने इस विषय में जानकारी देकर कहा की गैर मछुवारा जाति जो गलत तरीके से झूट बोलकर अपनी मछुवारा समिति के लिए आपके यह आवेदन करते है इसकी जांच हो और एक ही परिवार के सदस्य पंजीयन में शामिल है इनका पंजीयन निरस्त किया जाये भविष्य में सिर्फ मछुवारा समाज को ही मछुवारा पंजीयन किया जाये बोला गया जिसपर पांडेय मैडम ने जाँच कर पंजीयन को निरस्त करने का आश्वाशन दिया गया…

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET