छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम के ऐलान के बाद आदेश जारी…

छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री हुई फिल्म ‘शतक’, सीएम के ऐलान के बाद आदेश जारी…

इन्हे भी जरूर देखे

रायपुर/राज्य सरकार ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्षों की यात्रा पर आधारित फिल्म ‘शतक : राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के 100 वर्ष’ को छत्तीसगढ़ में टैक्स-फ्री घोषित करने का निर्णय लिया है। वाणिज्य कर विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार यह सुविधा 28 फरवरी 2026 से अगले छह माह तक प्रभावी रहेगी।

सरकार का कहना है कि फिल्म के विषय और उसके सामाजिक-सांस्कृतिक संदेश को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक लोग इसे देख सकें। आदेश के मुताबिक, दर्शकों को टिकट खरीदते समय एसजीएसटी के बराबर राशि की छूट दी जाएगी। यानी सिनेमाघरों और मल्टीप्लेक्स में टिकट की कीमत से एसजीएसटी घटाकर ही बिक्री की जाएगी।

सरकार ने यह भी स्पष्ट किया है कि टैक्स-फ्री सुविधा के नाम पर टिकट दरों में किसी प्रकार की बढ़ोतरी नहीं की जा सकेगी। संबंधित सिनेमाघर पहले देय एसजीएसटी का भुगतान करेंगे, जिसके बाद राज्य शासन द्वारा उनकी प्रतिपूर्ति की जाएगी। योजना के संचालन से जुड़े विस्तृत दिशा-निर्देश राज्य कर आयुक्त अलग से जारी करेंगे।

गौरतलब है कि मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने गुरुवार को रायपुर के जोरा स्थित मॉल में इस फिल्म का प्रदर्शन देखा। इस दौरान मंत्रिमंडल के सदस्य और जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने फिल्म को राष्ट्रप्रेम, सेवा और समर्पण की भावना का जीवंत चित्रण बताते हुए कहा कि नई पीढ़ी तक प्रेरक संदेश पहुंचाने के उद्देश्य से इसे टैक्स-फ्री किया गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET