अंधे कत्ल का खुलासा : सगे भाई ने रची थी हत्या की साजिश, 15 आरोपी गिरफ्तार…

अंधे कत्ल का खुलासा : सगे भाई ने रची थी हत्या की साजिश, 15 आरोपी गिरफ्तार…

इन्हे भी जरूर देखे

अंधे कत्ल का खुलासा सगे भाई ने रची थी हत्या की साजिश, 15 आरोपी गिरफ्तार, पढ़िए रिटायर्ड लेखापाल हत्याकांड की चौंकाने वाली कहानी छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले में सेवानिवृत्त लेखापाल की हत्या मामले में चौंकाने वाला सच सामने आया है। इस पूरे हत्याकांड का मास्टरमाइंड कोई और नहीं बल्कि मृतक के सगे भाई और परिजन ही निकले, जिन्होंने करोड़ों की संपत्ति हड़पने के लिए सुनियोजित साजिश रचते हुए सुपारी देकर अपहरण के बाद अपने ही भाई की हत्या करा दी। इस मामले में 15 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
दरअसल थाना लालपुर क्षेत्र से लापता हुए सेवानिवृत्त लेखापाल दामोदर सिंह राजपूत की तलाश के दौरान पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज और “त्रिनयन एप” की मदद से संदिग्ध वाहन की पहचान की, जिसके आधार पर जांच आगे बढ़ाते हुए पुलिस ने एक-एक कर पूरे गिरोह का पर्दाफाश किया। जांच में सामने आया कि आरोपियों ने पहले दामोदर और उसके बेटे के बीच विवाद का फायदा उठाया। फिर दामोदर को बेटे से जान का खतरा बताकर उसकी संपत्ति अपने नाम करवा ली। इतना ही नहीं, बेटे को संपत्ति से वंचित करने के लिए फर्जी वचनपत्र भी तैयार किया गया।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET