मछुआरा समाज की एकजुटता का ‘हुंकार’: जांजगीर में भव्य अभिनंदन समारोह संपन्न…

मछुआरा समाज की एकजुटता का ‘हुंकार’: जांजगीर में भव्य अभिनंदन समारोह संपन्न…

इन्हे भी जरूर देखे

सर्व मछुवारा समाजों के प्रदेश अध्यक्षों ने राष्ट्रीय मछुआरा संघ के साथ मिलकर ‘प्रदेश संयोजक’ के रूप में हक की लड़ाई लड़ने पर जताई सहमति

जांजगीर-चांपा: राष्ट्रीय मछुआरा संघ छत्तीसगढ़ के तत्वावधान में 03 अप्रैल 2026 को जांजगीर में मछुआरा समाज के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों एवं पदाधिकारियों का भव्य अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर समाज की राजनीतिक और प्रशासनिक भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए प्रदेश के विभिन्न मछुआरा घटकों ने एकजुट होकर ‘हुंकार’ भरी।

धार्मिक अनुष्ठान और महिला सम्मान से शुभारंभ

कार्यक्रम का आगाज वरिष्ठ जनों द्वारा भगवान श्रीराम एवं उनके बालसखा भगवान गुहा निषादराज के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ। सामाजिक समरसता की मिसाल पेश करते हुए सबसे पहले ‘तुलसीमंजरी महिला समितियों’ की सदस्यों को श्रीफल एवं पुष्पमाला से सम्मानित किया गया। समाज के विकास में महिलाओं के योगदान को रेखांकित करते हुए उन्हें मुख्यधारा में लाने का संकल्प लिया गया।

प्रदेश अध्यक्ष गायत्री गायग्वाल का आह्वान

समारोह को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मछुआरा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने कहा कि मछुआरा समाज को अपनी आजीविका, जल-जंगल-जमीन और अधिकारों की रक्षा के लिए अब जागृत होना होगा। उन्होंने विशेष रूप से महिलाओं से आह्वान किया कि वे समाज के अधिकारों की रक्षा के लिए ‘कवच’ बनकर आगे आएं।

मजबूत हुआ संगठन: बने नए प्रदेश संयोजक

संगठन को नई ऊंचाई देने के लिए प्रदेश के विभिन्न मछुआरा समाजों के प्रमुखों ने राष्ट्रीय मछुआरा संघ को मजबूत करने के लिए ‘प्रदेश संयोजक’ के रूप में कार्य करने पर सहमति प्रदान की है। इसमें मुख्य रूप से शामिल हैं:

  • सुरेश धीवर जी (प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. धीवर समाज महासभा, रायपुर)

  • भरत लाल धीवर जी (वरिष्ठ पूर्व अध्यक्ष, संभागीय धीवर समाज, बिलासपुर)

  • मुकेश कुमार राकेश जी (प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. कहरा समाज)

  • संतोष मल्लाह जी (प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. मल्लाह समाज)

  • भुवन लाल औसरिया जी (प्रदेश अध्यक्ष, छ.ग. भोई समाज)

  • देवव्रत आदित्य जी (प्रांताध्यक्ष, छ.ग. मछुआ महासंघ)

प्रशासनिक और राजनीतिक भागीदारी पर जोर

इस अवसर पर नवीन धीवर ने कहा कि इस ऐतिहासिक पहल से मछुआरा समाज की प्रशासनिक और राजनीतिक क्षेत्रों में सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित हो पाएगी। संगठन को मजबूती देने के लिए गायत्री गायग्वाल ने संरक्षक के रूप में रामगोपाल कहरा एवं अमृत लाल ढीमर, उपाध्यक्ष हरिहर आदित्य, और विशेष कार्यसमिति सदस्यों के रूप में पुनी लाल कटकवार, नम्मू नारायण कहरा, मनमोहन धीवर एवं विशेषर धीवर की अनुशंसा की।

इन पदाधिकारियों का हुआ अभिनंदन

समारोह में विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के अध्यक्षों का सम्मान किया गया, जिनमें मुख्य रूप से:

  • युवा प्रकोष्ठ प्रदेश अध्यक्ष: सुरेश ढीमर (रायगढ़ विधानसभा अध्यक्ष)

  • विधानसभा अध्यक्ष: शिव मोहन बघेल (बेलतरा), कमोद कुमार धीवर (मस्तूरी), सनत धीवर (पामगढ़), महावीर धीवर (अकलतरा), भोजराम धीवर (सक्ती), अनिल धीवर (जैजैपुर), नरोत्तम धीवर (रामपुर), दाताराम आदित्य (कोरबा), बजरंग धीवर (जांजगीर-चांपा)।

  • विशिष्ट पदाधिकारी: अविनाश मांझी (युवा प्रकोष्ठ), तारमी लाल धीवर (व्यापार प्रकोष्ठ), जितेंद्र धीवर (महासचिव), संतोष धीवर (कोषाध्यक्ष), अर्जुन लाल धीवर, धनबाई धीवर (महामंत्री महिला प्रकोष्ठ) एवं अन्य।

सहकारी समितियों की बड़ी उपस्थिति

कार्यक्रम में जय मां समलाई दाई सहकारी समिति, श्रीराम मछुआरा सहकारी समिति, मां मनसा देवी, महामाया, और बजरंग मछुआ सहकारी समिति सहित दर्जनों पंजीकृत समितियों के सैकड़ों सदस्य शामिल हुए।

इस आयोजन ने स्पष्ट कर दिया है कि छत्तीसगढ़ का मछुआरा समाज अब अपने अधिकारों के लिए संगठित होकर एक निर्णायक लड़ाई लड़ने को तैयार है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET