डभरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार…

डभरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार…

इन्हे भी जरूर देखे

थाना डभरा जिला सक्ती। 10 जुआरियों के विरुद्ध डभरा पुलिस की कार्यवाही डभरा पुलिस द्वारा जुआ खेलते हुए 10 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। आरोपियों के कब्जे से 52 परी, नगद 25700 रुपये एवं 05 मोबाईल फोन जप्त किए गए।
गिरफ्तार आरोपीगण :
1. धनेश्वर माली पिता नाथू माली 36 साल साकिन आवास प्लांट डबरा थाना डभरा
2. चतुर्भुज निषाद पिता जयप्रकाश उम्र 30 वर्ष, ग्राम डबरा थाना डभरा
3. रामकुमार सिदार पिता सहनिराम उम्र 36 वर्ष, ग्राम डबरा थाना डभरा
4. उसतराम माली पिता नाथू माली उम्र 30 वर्ष, ग्राम आवास प्लांट डबरा थाना डभरा
5. कलाकार साहू पिता रूप सिंह साहू उम्र 35 वर्ष, ग्राम सपोस थाना डभरा
6. तेजलाल श्रीवास पिता भोगीलाल उम्र 39 वर्ष, ग्राम खुरघाती थाना डभरा
7. गौतम निषाद पिता पदुमलाल उम्र 32 साल साकिन खुरघटी थाना डबरा
8. विकास सोनी पिता शिव नारायण उम्र 45 साल साकिन डबरा थाना डबरा
9. सौगंध निषाद पिता पदुमलाल उम्र 28 साल साकिन खुरघाटी थाना डबरा
10. सतीश चंद्र पिता मुरलीधर उम्र 36 साल साकिन डबरा थाना डबरा
घटना का विवरण :
पुलिस अधीक्षक सक्ती श्री प्रफुल्ल कुमार ठाकुर (भा.पु.से.) एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पंकज पटेल द्वारा जिले में अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं नशीले पदार्थों के विरुद्ध विशेष अभियान चलाने के निर्देश दिए गए थे।
दिनांक 08.04.2026 को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम डबरा दशहरा मैदान एवं आसपास क्षेत्र में जुआ खेला जा रहा है। सूचना पर पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में थाना डभरा पुलिस द्वारा रेड कार्यवाही की गई, जिसमें मौके से 10 जुआरियों को पकड़ा गया। कार्यवाही के दौरान आरोपियों के कब्जे से नगद 25700 रुपये, 05 मोबाईल फोन, जुआ खेलने में प्रयुक्त सामग्री जप्त की गई। आरोपियों के विरुद्ध थाना डभरा में अपराध क्रमांक 111/2026 धारा 3(2) छत्तीसगढ़ जुआ प्रतिषेध अधिनियम के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET