छत्तीसगढ़ में मछुवारा समाज की राजनीतिक भागीदारी हो सुनिश्चित: गायत्री गायग्वाल…

छत्तीसगढ़ में मछुवारा समाज की राजनीतिक भागीदारी हो सुनिश्चित: गायत्री गायग्वाल…

इन्हे भी जरूर देखे


रायपुर में राष्ट्रीय मछुवारा संघ छत्तीसगढ़ की भव्य बैठक संपन्न, 90 विधानसभा क्षेत्रों के पदाधिकारियों ने लिया हिस्सा

रायपुर | राजधानी रायपुर में 12 अप्रैल 2026 को मछुवारा समाज के हक और अधिकारों को लेकर ‘राष्ट्रीय मछुवारा संघ छत्तीसगढ़’ की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में प्रदेश की सभी 90 विधानसभाओं के अध्यक्षों और प्रमुख पदाधिकारियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ भगवान श्रीराम और उनके बालसखा भगवान गुहा निषादराज के तैलचित्र पर पूजा-अर्चना के साथ हुआ।

समाज की रक्षा के लिए महिलाओं को बनना होगा ‘कवच’
बैठक को संबोधित करते हुए राष्ट्रीय मछुवारा संघ की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने समाज की आजीविका और रोजी-रोटी के अधिकारों पर जोर दिया। उन्होंने कहा, “मछुआरा समाज को जागृत करने के लिए हम पूरे प्रदेश में अभियान चला रहे हैं। अब समय आ गया है कि समाज के भाइयों और बंधुओं की रक्षा के लिए महिलाएं आगे आएं और एक सुरक्षा कवच बनकर खड़ी हों।”

07 जून को होगा ऐतिहासिक शपथ ग्रहण समारोह
श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने घोषणा की कि आगामी 07 जून को सभी नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों का भव्य शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री माननीय विष्णुदेव साय शामिल होंगे। साथ ही विशिष्ट अतिथियों में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री माननीय राजभूषण चौधरी, डॉ. विनोद बिंद (सांसद), साध्वी निरंजन ज्योति, बाबूराम निषाद (राज्यसभा सांसद), संगीता बलवंत बिंद (राज्यसभा सांसद) सहित सत्ता पक्ष और विपक्ष के तमाम दिग्गज नेता व समाज प्रमुख उपस्थित रहेंगे।

राजनीतिक और प्रशासनिक भागीदारी पर जोर
समाज के नेता नवीन धीवर ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि इस संगठित प्रयास से अब मछुआरा समाज को शासन-प्रशासन और राजनीति में उचित प्रतिनिधित्व और भागीदारी मिल सकेगी।

प्रदेश भर से जुटे दिग्गज पदाधिकारी
बैठक में भरतपुर सोनहत से मोनी नाविक, मनेंद्रगढ़ से खोनेश्वर धीवर, बैकुंठपुर से राजेश केवट, रायगढ़ से सुरेश ढीमर, बिलासपुर से दीप कैवर्त्य, धमतरी से सुनील निषाद समेत प्रदेश के कोने-कोने से पदाधिकारी पहुंचे। इस दौरान राष्ट्रीय मछुआरा संघ के संयोजक देवव्रत आदित्य, भरत लाल धीवर, संरक्षक मोतीलाल हिरवानी, विधिक सलाहकार आर.एन. आदित्य सहित बड़ी संख्या में महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी जानकी आदित्य, हेमलता धीवर और सैकड़ों की संख्या में माताएं-बहनें उपस्थित रहीं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET