स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपियों के कब्जे से लाखो का सामान बरामद…

स्कूल और घरों में चोरी करने वाले 4 आरोपियों को पकड़ने में थाना चांपा पुलिस को मिली बड़ी सफलता आरोपियों के कब्जे से लाखो का सामान बरामद…

इन्हे भी जरूर देखे

जांजगीर-चांपा जिले की चांपा पुलिस ने क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी की घटनाओं का खुलासा करते हुए चार युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से करीब 1 लाख 3 हजार 200 रुपये मूल्य का चोरी का सामान भी बरामद किया है।
*विवरण* पहला मामला भोजपुर स्थित शासकीय पूर्व माध्यमिक शाला में सामने आया, जहां अज्ञात चोर खिड़की तोड़कर अंदर घुसा और कंप्यूटर प्रोजेक्टर, दो सिलिंग फैन एवं बीएसएनएल वाई-फाई राउटर सहित लगभग 40 हजार रुपये का सामान चोरी कर ले गया।
दूसरी घटना बेलदारपारा चांपा में हुई, जहां एक सूने मकान का ताला तोड़कर एलईडी टीवी, पीतल-कांसे के बर्तन, साड़ी, घड़ी, आयरन और नगदी रकम चोरी कर ली गई। इसी तरह एक अन्य मामले में भोजपुर स्थित स्कूल परिसर के संकुल केंद्र से एलईडी टीवी, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, कूलर मोटर एवं अन्य सामग्री चोरी कर ली गई थी।
*विवेचना दौरान* पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कुछ युवक चोरी के सामान को बेचने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर पुलिस ने घेराबंदी कर यश मिरी, अभिषेक मिरी, नितेश कुर्रे और आशीष धीवर को हिरासत में लिया। कड़ी पूछताछ में आरोपियों ने अलग-अलग स्थानों पर चोरी करना स्वीकार किया।
*आरोपियों* के पास से 2 एलईडी टीवी, कांसा बर्तन, वाई-फाई राउटर, प्रोजेक्टर, बैटरी और टुल्लू पंप सहित कुल ₹1,03,200 का सामान जब्त किया है। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।
*गिरफ्तार आरोपी*
1. यश मिरी पिता मुकेश मिरी उम्र 20 वर्ष सा0 बैगीन बंधान चांपा
2. अभिषेक मिरी पिता अनिल मिरी उम्र 20 वर्ष सा0 बैगीन बंधान चाम्पा,
3. आशीष धीवर पिता मनीराम धीवर उम्र 20 वर्ष सा0 भोजपुर चाम्पा
4. नितेश कुर्रे पिता गणेश कुर्रे उम्र 20 वर्ष सा0 बैगीन बंधान चाम्पा थाना चांपा जिला जांजगीर -चांपा के
*इस कार्रवाई में* थाना प्रभारी निरीक्षक अशोक वैष्णव, एएसआई बाबूलाल दिवाकर, आरक्षक प्रकाश द्विवेदी सहित चांपा थाना स्टाफ की अहम भूमिका रही।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET