लेबड़ा रेत घाट में मिला लोडर, दो हाईवा भी जब्त…

लेबड़ा रेत घाट में मिला लोडर, दो हाईवा भी जब्त…

इन्हे भी जरूर देखे

  • गुड़ेली से बिना टीपी गिट्टी लेकर पहुंची दो गाडिय़ां भी जब्त, पूंजीपथरा और छातामुड़ा चौक में कार्रवाई

रायगढ़/वैध रेतघाट नहीं होने की वजह से रेत माफिया खुलेआम कारोबार कर रहे हैं। खरसिया क्षेत्र के रेत घाटों से जबर्दस्त निकासी चल रही है। खनिज विभाग ने लेबड़ा रेत खदान में रात को छापेमारी की। जहां एक लोडर और दो हाईवा को जब्त किया गया है। जिले में रेत माफिया का कारोबार जबर्दस्त तरीके से हो रहा है। बिना रॉयल्टी पर्ची के गिट्टी परिवहन किया जा रहा है। चंद्रशेखरपुर में मांड नदी से रेत की अवैध निकासी पर कार्रवाई के बाद खनिज विभाग ने लेबड़ा रेत खदान में कार्रवाई की। यहां कोई शिव नामक व्यक्ति रेत निकाल रहा है। दिनरात गाडिय़ां लोड होती हैं। दिन में ज्यादातर ट्रैक्टर और रात में हाईवा लोड किया जाता है।

खनिज विभाग की कार्रवाई में मौके पर एक लोडर मिला। इसके अलावा दो हाईवा सीजी 13 बीबी 4230 और ओडी 16 एफ 0501 को जब्त किया। एक चेन माउंटेन मशीन समेत तीन वाहन जब्त किए गए हैं। जबकि रेंगालपाली बैरियर में बिना टीपी के गिट्टी से भरे दो ट्रेलर जब्त किए गए हैं। सहायक खनिज अधिकारी आशीष गढ़पाले और खनिज निरीक्षक अनुराग बड़ा ने कार्रवाई की। लेबड़ा रेत खदान की नीलामी हो चुकी है लेकिन अभी पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं मिल सकी है। इसका फायदा रेत माफिया उठा रहा है। इस बात की संभावना है कि जिसको रेत खदान का आवंटन हुआ है, वह भी रेत माफिया से मिला हुआ हो।

खनिज जांच चौकी को पार करके आ रहे वाहन

गुड़ेली और टिमरलगा के सभी क्रशरों को खनिज ऑनलाइन पोर्टल में पंजीयन कर ऑनलाईन टीपी जारी करानी है। इसका कोई पालन नहीं कर रहा है। टिमरलगा खनिज जांच चौकी से कोई भी गाड़ी बिना टीपी के नहीं निकलनी चाहिए लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। खनिज विभाग ने पूंजीपथरा और छातामुड़ा चौक में दो ट्रेलरों को जब्त किया है जिसमें गिट्टी लोड मिला। बादल अग्रवाल और हिमांशु की दो गाडिय़ों को जब्त किया गया है। इसी तरह ट्रेलर सीजी 13 बीएल 3363 को भी बिना रॉयल्टी पर्ची के गिट्टी परिवहन करते पकड़ा गया है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET