तुलसी डिजिटल के संचालक राहुल अग्रवाल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान…

तुलसी डिजिटल के संचालक राहुल अग्रवाल ने ट्रेन के सामने कूदकर दी जान…

इन्हे भी जरूर देखे

  • सिर पर गंभीर चोट लगने से मौके पर ही हुई मौत, कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं

रायगढ़/शहर के प्रतिष्ठित फर्म तुलसी होटल परिवार के तथा तुलसी डिजिटल के संचालक राहुल अग्रवाल ने संदिग्ध परिस्थितियों में खुदकुशी कर ली। रेलवे ट्रैक पर उसकी लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई थी। प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है। हालांकि राहुल ने किन कारणों से मौत को गले लगाया है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। परिजनों के अनुसार वह काफी दिनों से डिप्रेशन में था। शहर की प्रतिष्ठित फर्म तुलसी होटल परिवार के सदस्य कैलाश अग्रवाल का पुत्र राहुल अग्रवाल जो तुलसी डिजिटल का संचालक था। बताया जा रहा है कि सोमवार रात वह खाना खाकर निकला था।

देर रात तक उसके घर वापस नहीं आने पर चिंतित परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। मंगलवार सुबह लोचन नगर के पास रेलवे ट्रैक पर संदिग्ध परिस्थितियों में राहुल का शव मिला तथा उसकी गाड़ी भी रेलवे लाईन के पास खड़ी मिली। उसके सिर में गहरे चोट के निशान थे। मामले की सूचना पर चक्रधरनगर पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची और पंचानामा कार्रवाई के बाद शव को अस्पताल भिजवाया। प्रथम दृष्ट्या मामला खुदकुशी का नजर आ रहा है।

इधर राहुल के निधन की खबर मिलते ही शहर में शोक की लहर दौड़ गई। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद अंतिम संस्कार के लिए शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। साथ ही मर्ग कायम कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। राहुल ने किन कारणों से इतना बड़ा कदम उठाया है, इस बात का खुलासा नहीं हो पाया है। कहा जा रहा है कि खुदकुशी करने के लिए वह पटरी पर खड़ा हो गया होगा। ट्रेन की ठोकर से उसका सिर फट गया जो उसकी मौत का कारण बना।

आईफोन उगलेगा राज

राहुल की जेब से उसका आईफोन बरामद हुआ है लेकिन वह लॉक है। लॉक खोलकर जांच करने के लिए मोबाइल को फोरेंसिक साइंस टीम को सौंपा गया है। पुलिस का मानना है कि मोबाइल से कुछ अहम जानकारी मिल सकती है। वहीं परिजनों के अनुसार राहुल पिछले कई दिनों से किसी बात को लेकर डिप्रेशन में था। मानसिक रूप से परेशान होने के कारण खुदकुशी करने का संदेह जताया जा रहा है। फिलहाल वास्तविकता का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET