राष्ट्रीय मछुआरा संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में सम्पन्न, 2028 के लिए भरी हुंकार…

राष्ट्रीय मछुआरा संघ की प्रदेश स्तरीय बैठक रायपुर में सम्पन्न, 2028 के लिए भरी हुंकार…

इन्हे भी जरूर देखे

90 विधानसभाओं में अध्यक्ष नियुक्त कर संगठन को मजबूत करेगा समाज..

रायपुर। राष्ट्रीय मछुआरा संघ, छत्तीसगढ़ प्रदेश की एक महत्वपूर्ण प्रदेश स्तरीय बैठक शनिवार को प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल जी की अध्यक्षता में रायपुर में सम्पन्न हुई। इस बैठक में राष्ट्रीय मछुवारा संघ के नव-मनोनित प्रदेश पदाधिकारियों, विधानसभा अध्यक्षों एवं विभिन्न प्रकोष्ठों के सदस्यों का स्वागत एवं सम्मान किया गया।

इस अवसर पर संगठन की मजबूती, समाज की एकता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल ने कहा कि प्रदेश में मछुआरा समाज की जनसंख्या तीसरे स्थान पर है, इसके बावजूद समाज को उचित राजनीतिक भागीदारी नहीं मिल रही है। उन्होंने बताया कि समाज की एकता और मजबूती के लिए पूरे प्रदेश की 90 विधानसभाओं में अध्यक्ष नियुक्त कर अपनी ताकत को और मजबूत करना है।

आबादी में तीसरा स्थान, फिर भी राजनीतिक उपेक्षा
प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती गायत्री गायग्वाल के नेतृत्व में हुई इस अहम बैठक में इस बात पर गहरा रोष व्यक्त किया गया कि छत्तीसगढ़ में मछुआरा समाज की आबादी तीसरे स्थान पर है। इसके बावजूद, राजनीतिक भागीदारी के नाम पर समाज को हमेशा हाशिए पर रखा गया है। संघ के नेताओं ने स्पष्ट किया कि अब समाज केवल ‘वोट बैंक’ बनकर नहीं रहेगा, बल्कि सत्ता में अपनी सीधी भागीदारी तय करेगा।

90 विधानसभाओं में बिछाई जा रही है बिसात
अपनी राजनीतिक ताकत का अहसास कराने और चुनाव के लिए तैयार रहने के लिए संघ ने प्रदेश की सभी 90 विधानसभा सीटों पर अपने अध्यक्षों की नियुक्ति कर दी है। जमीनी स्तर पर संगठन को मजबूत कर हर बूथ तक समाज को एकजुट किया जा रहा है। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ढीमर के नेतृत्व में युवाओं की एक बड़ी फौज भी इस राजनीतिक बदलाव और अधिकारों की लड़ाई के लिए पूरी तरह से तैयार है।

संघ की आगे की ठोस रणनीति:

राजनीतिक दलों को सीधा अल्टीमेटम: 2028 के चुनाव से पहले समाज के प्रतिनिधित्व और टिकट के लिए स्पष्ट प्रतिबद्धता की मांग।

वैकल्पिक प्लान तैयार: मांगें न माने जाने पर नई पार्टी के बैनर तले चुनाव मैदान में उतरने की पूरी रूपरेखा पर काम शुरू।

गांव-गांव संपर्क अभियान: नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों और पदाधिकारियों को समाज के हर घर तक यह संदेश पहुंचाने की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

राष्ट्रीय मछुआरा संघ का यह कड़ा रुख इस बात का स्पष्ट संकेत है कि आगामी चुनावों में मछुआरा समाज एक बहुत बड़ी और निर्णायक ‘राजनीतिक शक्ति’ के रूप में उभरने वाला है

संघ ने यह भी स्पष्ट किया कि 2028 के विधानसभा चुनाव में यदि किसी भी राजनीतिक पार्टी ने मछुवारा समाज को टिकट नहीं दिया, तो समाज अपनी नई पार्टी का ऐलान करते हुए अपने हक और अधिकारों की लड़ाई लड़ेगा।

विधानसभा अध्यक्षों की हुई नियुक्ति संगठन के विस्तार और समाज के सर्वांगीण विकास पर विस्तृत चर्चा बैठक का मुख्य एजेंडा रहा। इस दौरान प्रदेश के नवनियुक्त विधानसभा अध्यक्षों और पदाधिकारियों के नामों की आधिकारिक घोषणा कर उन्हें नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया। इसके साथ ही, संघ की आगामी रूपरेखा, कार्ययोजना और समाज हित से जुड़े अन्य प्रासंगिक मुद्दों पर भी गहन मंथन किया गया।

बैठक में इनकी हुई नियुक्ति:

  • सुरेश ढीमर: प्रदेश अध्यक्ष (युवा प्रकोष्ठ)

  • धनबाई धीवर: प्रदेश महामंत्री

  • ईश्वरी धीवर: प्रदेश महामंत्री

  • धनीराम धीवर: कसडोल विधानसभा अध्यक्ष

  • कमोद धीवर: मस्तूरी विधानसभा अध्यक्ष

  • सनत धीवर: पामगढ़ विधानसभा अध्यक्ष

  • भोजराम धीवर: सक्ती विधानसभा अध्यक्ष

  • बजरंग धीवर: जांजगीर-चांपा विधानसभा अध्यक्ष

  • सुनील निषाद: धमतरी विधानसभा अध्यक्ष

  • नरेंद्र धीवर: छपोरा विधानसभा अध्यक्ष

  • नरेश मल्लाह: नावागांव गुड़मुड़ी विधानसभा अध्यक्ष

  • छबिलाल धीवर: उरकुरा बिरगांव विधानसभा अध्यक्ष

  • तिलक धीवर: बलौदाबाजार विधानसभा अध्यक्ष

  • शिव मोहन: बेलतरा विधानसभा अध्यक्ष

  • हेमंत तारक: अभनपुर विधानसभा अध्यक्ष

  • रमेश सपहां: रामपुर दक्षिण विधानसभा अध्यक्ष

  • राजू मीन पाल: जगदलपुर विधानसभा अध्यक्ष

  • जीतेन्द्र धीवर: जैजैपुर विधानसभा महासचिव

इस महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य रूप से सुरेश धीवर महासभा प्रदेश अध्यश, मोतीलाल हिरवानी संरक्षक, झूमुक निषाद उपाध्यक्ष, ओमप्रकाश धीवर, मनहरण ढीमर, तारामति ओझा, हेमा धीवर, हेमंत गायग्वाल, भरत लाल धीवर, नवीन धीवर, बजरंग धीवर, सुरेश ढीमर, सनत धीवर, कमोद कुमार धीवर, परस धीवर, बिजयकान्त धीवर, जीतेद्र धीवर, रूपराम धीवर, दामोदर सिंह धीवर, भोजराम धीवर, धनबाई धीवर, ईश्वरी धीवर, दौलत धीवर, कौशल जलतारे, उत्तरा केवट, सोहित केवट, रामेश्वर केवट, मंतोष केवट, रामप्रसाद केवट, कृपा राम केवट, रामलखन केवट, तिजाऊ राम केवट और शिव मोहन बघेल और सामाजिकगन भारी संख्या में उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET