महासमुंद : भूतेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर गाँव की खुशहाली माँगा गया…

महासमुंद : भूतेश्वरनाथ का पूजा अर्चना कर गाँव की खुशहाली माँगा गया…

इन्हे भी जरूर देखे

पर्यटन स्थल टोंगोपानी ग्राम रामसागरपारा (पटेवा) के शिवलिंग शंकर द भूतेश्वरनाथ में सावन मास के पूर्णिमा को पूजा अर्चना किया गया। उत्साहपूर्वक भाग लिया और भगवान भूतेश्वरनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया। मुख्य पुजारी शंकर लाल ठाकुर ने भगवान का मनमोहक श्रृंगार किया। पुजारी द्वारा भगवान को दूध, दही, घी, मेवा और 16 श्रृंगार अर्पित किए गए। इसके बाद भोलेनाथ को छप्पन भोग भी लगाए गए।

भगवान के इस दिव्य स्वरूप को देखकर पर्यटन स्थल में उपस्थित श्रद्धालु मंत्रमुग्ध हो गए। सावन के आखिरी सोमवार एवं पूर्णिमा के दिन हुए इस अनुष्ठान से रुद्राभिषेक की महिमा और बढ़ गई। विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर भगवान भूतेश्वरनाथ से सुख-समृद्धि की कामना की।

आयोजनकर्ता नागेन्द्र ठाकुर द्वारा आयोजन किया गया इस आरंभ वर्ष का आयोजन बेहद सुचारू और ऐतिहासिक रूप से संपन्न हुआ। सफल आयोजन के लिए सभी श्रधालुगन के सहभागिता के लिए धन्यवाद दिया। इस अवसर पर आयोजन समिति के सदस्य कुलवंत ध्रुव, नरेन्द्र नेताम के साथ-साथ गाँव के प्रेमा बाई, राजेंद्र ठाकुर आदि उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET