चक्रधर नगर स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म की बदबू से परेशान लोग, न्यायालय पहुंचा मामला…

चक्रधर नगर स्थित सरकारी पोल्ट्री फार्म की बदबू से परेशान लोग, न्यायालय पहुंचा मामला…

इन्हे भी जरूर देखे

  • शासकीय मुर्गी फार्म को हटाने के लिए न्यायालय में प्रकरण पंजीबद्ध, उप संचालक पशुपालन विभाग को नोटिस जारी

रायगढ़/शासकीय पोल्ट्री फार्म जो कि दक्षिण चक्रधर नगर में प्रशासकीय नियंत्रण के अधीन शासकीय पशु पालन विभाग रायगढ़ के द्वारा किया जाता है। उक्त पोल्ट्री फार्म के मुर्गियों के अपशिष्ट पदार्थों से उत्पन्न तीव्र दुर्गंध से आसपास के निवासी परेशान हैं और जीना मुश्किल हो गया है। रात्रि में उक्त बदबू बहुत तेज हो जाती है। इस समस्या पर वार्ड 27 के पार्षद आशीष ताम्रकार ने अदालत की शरण ली है। चक्रधर नगर क्षेत्र में उद्यानिकी विभाग कार्यालय के बाजू में ही सरकारी मुर्गी फार्म स्थित है। बहुत बड़े भूभाग पर यह संचालित है। इसके कारण आसपास के लोगों परेशानी बढ़ गई है। वार्ड क्रमांक 27 छोटे अतरमुड़ा के पार्षद आशीष ताम्रकार ने अपने अधिवक्ता राजीव कालिया के माध्यम से रायगढ़ न्यायालय में मुर्गी फार्म को बंद करने एवं अन्यत्र स्थानांतरण किए जाने के लिए मुकदमा दायर किया है। न्यायालय द्वारा प्रकरण पंजीबद्ध करते हुए उप संचालक पशुपालन विभाग को नोटिस जारी करने का आदेश दिया है। उक्त पोल्ट्री फार्म के कारण हो रहे प्रदूषण से अमोनिया, मीथेन जैसी गैस भी उत्पन्न होती है। बर्ड फ्लू का खतरा होने पर पोल्ट्री फार्म के मार्ग को प्रतिबंधित भी किया जाता है। यहीं पर मुर्गियों व चूजों को नष्ट भी किया जाता है। लेकिन आज तक उक्त पोल्ट्री फार्म को रिहायशी इलाके से दूर अन्यत्र स्थापित नहीं किया गया है। जबकि शासन के नियम अनुसार मुर्गी फार्म आबादी क्षेत्र में वर्जित है।

हानिकारक गैस से सेहत पर असर

पार्षद आशीष ताम्रकार का कहना है कि यहां से कई वाष्पशील कार्बनिक यौगिक हानिकारक व दुर्गंधयुक्त गैसें उत्सर्जित होती हैं। परिणामस्वरूप वातावरण व वायु मण्डल अस्वस्थ कर होकर प्रदूषित हो गया है। पूर्व में कई अवसरों पर बर्ड फ्लू की बीमारी भी फैलने का खतरा पैदा हुआ था। उक्त पोल्ट्री फार्म को अन्यत्र स्थानांतरित किया जाना आवश्यक है। अधिवक्ता राजीय कालिया का कहना है कि पोल्ट्री फार्म घनी आबादी क्षेत्र में स्थित है। इसे हटाने के लिए न्यायालय ही एकमात्र रास्ता है। आसपास के लोग इस पोल्ट्री फार्म से उत्पन्न तीव्र दुर्गंध से अत्यधिक परेशान हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET