मछुआरा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 31 मई को…

मछुआरा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं का सम्मान एवं कैरियर मार्गदर्शन का आयोजन जिला मुख्यालय जांजगीर में 31 मई को…

इन्हे भी जरूर देखे

जांजगीर/छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज के तत्वाधान में संभाग स्तरीय मछुआरा समाज के समाजिक बन्धुओं में समाजिक एकता, समाजिक समरसता अखंडता तथा पारस्परिक सद्भावना बनाए रखने के उद्देश्य से कैरियर मार्गदर्शन प्रायमरी,मिडिल स्कूल, हाई स्कूल एवं हायर सेकेंडरी के प्रतिभावान छात्र-छात्राओं का सम्मान, विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन 31 मई रविवार को जिला मुख्यालय जांजगीर में जिला पंचायत के पास न्यू ऑडिटोरियम भवन में किया जाएगा। जिसमें मछुआरा समाज के प्रतिभावान छात्र छात्राओं के लिए उच्च शिक्षित,अनुभवी काउंसलर के माध्यम से कैरियर काउंसलिंग करते हुए शिक्षण सत्र 2025-26 में प्राइमरी,मिडिल स्कूल ,हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल, स्नातक, स्नातकोत्तर, डिप्लोमा, तकनीकी तथा व्यवसायिक परीक्षा में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले सभी विद्यार्थियों को प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया जायेगा।

साथ ही साथ सभी समाज के दीनदयाल धीवर/लक्ष्मी प्रसाद/देवदत्त धीवर/कीर्ति आदित्य/राधेश्याम ढीमर/भूखलू ढीमर जी की स्मृति में दिल मेमोरियल उंडेशन के तरफ से प्राइमरी,मिडिल स्कूल,प्रथम, द्वितीय, तृतीय के शीर्ष 3-3 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को क्रमशः 1000, 700, 500रू. एवं हाईस्कूल, हायर सेकेण्डरी स्कूल परीक्षा 2026 में प्रथम, द्वितीय, तृतीय ,चतुर्थ,पंचम शीर्ष 5-5 प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को क्रमशः 3100, 2100, 1100,1000,1000 रू. छात्रवृत्ति स्वरूप प्रोत्साहन राशि, प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया जाएगा। इसके लिए सभी विद्यार्थियों को अपने आाधार कार्ड एवं अंकसूची की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। विद्यार्थियों का पंजीयन प्रारंभ हो गई है तथा अलग-अलग विधाओं में पंजीयन हेतु अलग-अलग प्रतिनिधियों की संपर्क मोबाईल नंबर भी जारी किये गये हैं। विदित हो कि इस तरह के आयोजन विगत 5वर्षों से निरंतर आयोजित की जा रही है। जिससे अलग-अलग विधाओं के क्षेत्रों में उत्कृष्ठ प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाता रहा है। उक्त कार्यक्रम में मुख्य अतिथि लखन लाल धीवर उपाध्यक्ष मछुआरा कल्याण बोर्ड राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त, अतिअति विशिष्ट अतिथि जॉजगीर विधानसभा के विधायक व्यास कश्यप, कार्यक्रम की अध्यक्षता मान कुंवर सिंह निषाद विधायक गुण्डरदेही करेंगे अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में श्रीमति गायत्री गायग्वाल प्रदेश अध्यक्ष,राष्ट्रीय मछुआरा संघ देवव्रत आदित्य प्रांताध्यक्ष छ ग मछुआ महासंघ प्रदीप कैवर्त्य प्रदेश संयोजक, मछुआरा प्रकोष्ठ राजेंद्र धीवर,पूर्व उपाध्यक्ष मछुआरा कल्याण बोर्ड, धनीराम धीवर छाया विधायक कसडोल श्रीमति सत्यलता आनंद मिरी  जिला पंचायत अध्यक्ष अंबेश जांगड़े भाजपा जिला अध्यक्ष अमर सुल्तानिया भाजपा जिला उपाध्यक्ष इंजी रवि पांडे समाजसेवक पुष्पेंद्र प्रताप सिंह भाजपा कोषाध्यक्ष राजकुमार साहू सभापति जिला पंचायत जांजगीर अखिलेश भीष्म,सभापति जनपद पंचायत नवागढ़  एवं मछुआरा समाज प्रमुख के रूप में धीवर समाज महासभा बिलासपुर से भरत लाल धीवर,पूर्व अध्यक्ष आर एल धीवर,संरक्षक, छ ग़ कहरा समाज के अध्यक्ष मुकेश कुमार राकेश , केवट (निषाद) समाज,केंद्रीय समिति शिवरीनारायण
के अध्यक्ष श्री रामेश्वर कैवर्त्य छ ग निषाद समाज उपाध्यक्ष बी एस निषाद शामिल होंगे । अनुभवी कैरियर काउंसलर के रूप मे महेश कुमार धीवर रेलवे भिलाई,गोपाल कैवर्त्य व्याख्याता, नवीन आदित्य सॉफ्टवेयर इंजीo,राकेश कुमार कैवर्त्य व्याख्याता,उर्मिला धीवर स्टेशन मास्टर अकलतरा,सूर्यकांत धीवर सब इंस्पेक्टर, सचिन जलतारे व्याख्याता, लकेश धीवर ICE कंप्यूटर एजुकेशन,राजकुमार जलतारे शिक्षक एवं मोटिवेशनल ट्रेनर,लखेश्वर कहरा अधिवक्ता,सनत कुमार केवट बीएएमएस,रमेशचंद केवट एवं राजीव कैवर्त्य पत्रकार के माध्यम से कैरियर काउंसलिंग एवं व्यावसायिक मत्स्य ट्रेनिंग राहुल जलतारे के द्वारा दिया जाएगा उक्त कार्यक्रम में नवीन धीवर ने मछुआरा समाज(धीवर/ढीमर, कहरा/कहार, केंवट/निषाद, मल्लाह समाज) के समाजिक बन्धुओं को अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर अपने क्षेत्रीय समाजिक प्रतिभावान छात्र-छात्राओं, प्रतिभागियों को सम्मानित करते हुए उन्हे निरंतर अग्रसर होने हेतु प्रेरित करने की अपील की गई हैं। सादर प्रकाशन हेतु प्रेषित भवदीय सुरेश ढीमर महासचिव छत्तीसगढ़ युवा धीवर समाज

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET