बी.एल.संतोष भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) से छत्तीसगढ़ में जनसंख्या के अनुपात में मछुवारा समाज की भागीदारी की मांग…

बी.एल.संतोष भाजपा राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) से छत्तीसगढ़ में जनसंख्या के अनुपात में मछुवारा समाज की भागीदारी की मांग…

इन्हे भी जरूर देखे

छत्तीसगढ़ सियासत की सबसे बड़ी खबर, दिल्ली में ‘मछुवारा समाज’ का बड़ा पावर शो श्रीमति गायत्री गायग्वाल छ.ग.प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय मछुवारा संघ की अध्यक्षता में…

नई दिल्ली / रायपुर: छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक नया समीकरण आकार ले रहा है। नई दिल्ली स्थित भाजपा के केंद्रीय कार्यालय में राष्ट्रीय मछुवारा संघ के छत्तीसगढ़ नेतृत्व ने भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव संगठन बी.एल. संतोष के साथ एक उच्च-स्तरीय रणनीतिक बैठक की। श्रीमति गायत्री गायग्वाल द्वारा छत्तीसगढ़ के मछुवारा समाज की स्थिति के बारे में अवगत कराया यहां जनसंख्या के आधार पर तीसरा स्थान है लेकिन राजनीति, सामाजिक स्थिति में वह स्थान नहीं मिला है जिसका मछुवारा समाज अधिकार रखते है मछुवारा समाज जागरूक समाज है और छ.ग. में लगातार विभिन्न राष्ट्रीय स्तर , प्रदेश स्तर कार्यक्रम, सम्मेलन एवं सभा आयोजित किया जा रहा है। यहां की सरकार विभिन्न कार्यक्रम में शामिल हुए एवं मछुवारा समाज के विभिन्न मुद्दों पर चर्चा कर ज्ञापन दिया गया जिसमें मुख्य रूप से जनसंख्या के अनुपात में राजनीति भागीदारी, मछुवारा नीति को कानून का दर्जा इत्यादि प्रमुख मांग लगातार किया जा रहा है।

बुलेटिन के मुख्य बिंदु..

तीसरी सबसे बड़ी ताकत: प्रतिनिधिमंडल ने साफ किया कि मछुआरा समाज जनसंख्या के मामले में छत्तीसगढ़ प्रदेश में तीसरे स्थान पर आता है।

10 सीटों पर सीधा दावा: इस विशाल जनाधार के दम पर संघ ने आगामी राजनीतिक परिदृश्य में समाज के लिए कम से कम 10 विधानसभा सीटों पर प्रत्यक्ष भागीदारी (टिकट) की पुरजोर मांग रख दी है।

डेम,नदी,तालाब आवंटन के लिए संगठन ने पारंपरिक मछुआरों के हक में जलाशय आवंटन की प्रशासनिक नीतियों को सरल बनाने की मांग की।

दिल्ली में छत्तीसगढ़ के इन महारथियों ने संभाली कमान:

श्रीमती गायत्री गायग्वाल (प्रदेश अध्यक्ष): जिन्होंने समाज के नीतिगत विषयों और राजनीतिक हिस्सेदारी की बात को पूरी मजबूती से आलाकमान के सामने रखा।

श्री ओमप्रकाश धीवर (महासचिव): जिन्होंने छत्तीसगढ़ के पारंपरिक मछुआरा समाज की जमीनी हकीकत, जलाशय आवंटन की जटिलताओं और मुख्य मांगों को प्रमुखता से उठाया।

श्री सुरेश ढीमर (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ): जिन्होंने राज्य के युवाओं की सांगठनिक ऊर्जा, सक्रियता और युवाओं की राजनीतिक आकांक्षाओं से नेतृत्व को परिचित कराया।

श्री हेमंत धीवर: जो इस रणनीतिक चर्चा में प्रमुख रूप से शामिल रहे।

युवाओं के दम पर ‘मिशन 10 विधानसभा’ की तैयारी?

बैठक में युवा विंग की भूमिका पर सबसे ज्यादा फोकस रहा। युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष सुरेश ढीमर की अगुवाई में अब छत्तीसगढ़ के कोने-कोने में युवाओं को लामबंद करने का ब्लूप्रिंट तैयार किया गया है। माना जा रहा है कि समाज अब अपने युवाओं के सहारे हर विधानसभा में एक बड़ा सांगठनिक दबाव बनाने जा रहा है।

बी.एल. संतोष ने दिया बड़ा भरोसा

भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बी.एल. संतोष ने प्रतिनिधिमंडल द्वारा रखे गए जनसांख्यिकीय आंकड़ों और 10 सीटों की मांग को बेहद गंभीरता से सुना। उन्होंने संघ की सक्रियता की सराहना करते हुए आश्वस्त किया कि भाजपा हमेशा से हर समाज के आनुपातिक प्रतिनिधित्व के प्रति गंभीर रही है और इन राजनैतिक आकांक्षाओं पर संगठन के शीर्ष स्तर पर सकारात्मक विचार किया जाएगा।

राजनीतिक गलियारों में चर्चा: दिल्ली दरबार में तीसरी बड़ी आबादी के इस दावे और 10 सीटों की मांग ने छत्तीसगढ़ की स्थानीय राजनीति में एक नया मोड़ ला दिया है। अब यह देखना दिलचस्प होगा कि इस ‘मछुआरा फैक्टर’ का आगामी दिनों में छत्तीसगढ़ के राजनीतिक समीकरणों पर क्या असर पड़ता है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET