नहाने के दौरान तालाब में डूबने से महिला की मौत…

नहाने के दौरान तालाब में डूबने से महिला की मौत…

इन्हे भी जरूर देखे

जांजगीर-चांपा जिले के खोखरा गांव स्थित बूटरी तालाब में एक बुजुर्ग महिला की डूबने से मौत हो गई। हादसे की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची और रेस्क्यू अभियान चलाकर तालाब के अंदर से महिला का शव बरामद किया। मृतका की पहचान खीखन बाई राठौर के रूप में हुई है।

बताया जा रहा है कि महिला करीब डेढ़ बजे नहाने के लिए तालाब गई थी, इसी दौरान वह गहरे पानी में डूब गई। घटना की जानकारी मिलने पर स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।

सूचना के बाद एसडीआरएफ के जवान मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद महिला के शव को तालाब से बाहर निकाला। जांजगीर कोतवाली पुलिस ने शव का पंचनामा कार्रवाई पूरी कर उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET