चपले में सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन लोग घायल…

चपले में सड़क हादसा : डिवाइडर से टकराई बाइक, तीन लोग घायल…

इन्हे भी जरूर देखे

खरसिया / रायगढ़ जिले के खरसिया क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे-49 पर चपले अस्पताल चौक के पास शुक्रवार शाम बड़ा सड़क हादसा हो गया। खरसिया से रायगढ़ की ओर जा रहे बाइक सवार तीन लोग अनियंत्रित होकर हाईवे के डिवाइडर से टकरा गए। हादसे में बाइक सवार तीनों युवक घायल हो गए। घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, तीनों युवक रायगढ़ जिले के तमनार क्षेत्र के निवासी बताए जा रहे हैं। हादसे की सूचना मिलते ही मौके के पास मौजूद जनपद सदस्य प्रतिनिधि ईश्वरी पटेल घटनास्थल पर पहुंचे। उन्होंने स्थानीय ग्रामीणों की मदद से तीनों घायलों को तत्काल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) चपले पहुंचाया। चपले अस्पताल में घायलों का प्राथमिक उपचार किया गया। इसके बाद उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर उपचार के लिए रायगढ़ रेफर किए जाने की जानकारी सामने आई है।

इधर, घटना की सूचना मिलते ही 112 की टीम और पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटना की जांच शुरू कर दी है और हादसे के कारणों सहित पूरे मामले में आगे की आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। चपले अस्पताल चौक के पास हुए इस हादसे से कुछ देर के लिए मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हादसे में घायल तीनों युवकों के संबंध में विस्तृत जानकारी का इंतजार है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET