कीटनाशक दवा के सेवन से युवक की मौत…

कीटनाशक दवा के सेवन से युवक की मौत…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़ / अज्ञात कारणों से कीटनाशक दवा का सेवन करने वाले युवक की उपचार के दौरान मौत हो गई। गंभीर हालत में उसे पहले तमनार अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर किया था। मामला तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम कचकोबा का है।मिली जानकारी के अनुसार ग्राम कचकोबा निवासी चनेश राठिया पिता अशोक राठिया (35 वर्ष) बीते गुरुवार को घर पर अकेला था। उसके परिजन खेत में काम करने गए थे।

शाम को जब वे वापस घर लौटे तो चनेश को बेहोशी की हालत में पड़ा पाया। उसके मुंह से कीटनाशक दवा की गंध आ रही थी। इसके बाद परिजनों को उसके कीटनाशक सेवन करने की जानकारी हुई और उन्होंने तत्काल उसे उपचार के लिए तमनार अस्पताल पहुंचाया। तमनार अस्पताल में चिकित्सकों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद रायगढ़ मेडिकल कॉलेज अस्पताल रेफर कर दिया। इसके बाद परिजन उसे रायगढ़ लेकर पहुंचे, जहां उसका उपचार जारी था। हालांकि, बुधवार की शाम उपचार के दौरान उसकी हालत बिगड़ गई और उसने दम तोड़ दिया।

युवक की मौत के बाद परिजनों में मातम पसर गया।अस्पताल से मिली सूचना के आधार पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पोस्टमार्टम की कार्रवाई के बाद शव अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया गया। युवक ने किन परिस्थितियों में कीटनाशक दवा का सेवन किया, इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस द्वारा मर्ग जांच के तहत घटना के कारणों और परिस्थितियों की पड़ताल की जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET