एयरपोर्ट के लिए 477 करोड़ मुआवजा अनुमानित, कमर्शियल निर्माण का सर्वे बाकी…

एयरपोर्ट के लिए 477 करोड़ मुआवजा अनुमानित, कमर्शियल निर्माण का सर्वे बाकी…

इन्हे भी जरूर देखे

केवल जमीन और संपत्तियों का मुआवजा, पुनर्वास भी अनुमानित, अलग गांव बसाने पर बढ़ेगा बजट

रायगढ़ / रायगढ़ में एयरपोर्ट का निर्माण अब तय है। इसके लिए भारी-भरकम बजट की जरूरत होगी। बताया जा रहा है कि पूर्व में कलेक्टर ने विमानन विभाग को मुआवजा, पुनर्वास, परिसंपत्तियों की कीमत आदि मिलाकर अनुमानित 477 करोड़ लगने की संभावना जताई थी। राशि की मांग की जा चुकी है, जिस पर अभी बात आगे नहीं बढ़ सकी है। भविष्य में रायगढ़वासी देश के किसी भी कोने तक जाने के लिए हवाई सेवा का लाभ ले सकेंगे। शहर से दस किमी की दूरी पर एयरपोर्ट बनने जा रहा है। इस बहुप्रतीक्षित मांग का पूरा होना अब तय है।

चार गांवों की भूमि अधिग्रहण के लिए धारा 11 का प्रकाशन हो चुका है। रायगढ़ को रोड, रेल और हवाई सेवा के अपग्रेडेशन की जरूरत है। दर्जन भर दिग्गज कंपनियों के कदम रायगढ़ में पड़ते ही एयरपोर्ट की मांग तेज हो गई है। भविष्य में रायगढ़ जिला सबसे ज्यादा कोयला उत्पादन करने वाला जिला होगा। उसी अनुपात में बड़े औद्योगिक घराने रायगढ़ को एक केंद्र बनाएंगे। एयरपोर्ट को लेकर इस बार निर्णायक प्रयास हो रहे हैं। 2012-13 में प्रयास शुरू हुए थे लेकिन जमीन की उपलब्धता को लेकर रुकावट आ गई। तत्कालीन कलेक्टर मुकेश बंसल ने रायगढ़ में एयरपोर्ट निर्माण के लिए काफी प्रयास किए थे।

अब वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने रायगढ़ में एयरपोर्ट को अपनी प्राथमिकता सूची में रखा है। उनके प्रयास से ही एयरपोर्ट के लिए भू-अर्जन अब निर्णायक स्तर पर पहुंच चुका है। औरदा की 26.54 हे, बेलपाली की 50.83 हे., जकेला की 86.62 हे. और कोंड़ातराई की 53.90 हे. कुल 217.89 हे. भूमि का अधिग्रहण होना है। इसमें कितनी राशि लगेगी, इसका सतही अनुमान लगाया गया है। कलेक्टर रायगढ़ ने इसके लिए 477 करोड़ रुपए की मांग विमानन विभाग छग शासन से की है। पूर्व में 20 करोड़ रुपए जमा किए गए थे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET