केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में घेरकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर…

केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में घेरकर युवक पर धारदार हथियार से हमला, हालत गंभीर…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़/ शहर के केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड में आधी रात एक युवक पर हुए हमले से सनसनी फैल गई। बापूनगर निवासी 22 वर्षीय पालरेज दीप पर पुराने विवाद को लेकर करीब 10-12 युवकों द्वारा घेरकर मारपीट करने और धारदार हथियार से हमला करने का आरोप है। हमले में युवक के सिर, चेहरे, हाथ, पैर और पीठ पर गंभीर चोटें आई हैं। घटना के बाद घायल हालत में घर पहुंचने पर परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर गए, जहां उसका उपचार जारी है। शिकायत के बाद सिटी कोतवाली पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना शनिवार और रविवार की दरम्यानी रात करीब एक बजे की बताई जा रही है। परिजनों के अनुसार पालरेज घर से केवड़ाबाड़ी बस स्टैंड जाने के लिए निकला था।

वहां पहुंचने के बाद उसकी मुलाकात बापूनगर के कुछ युवकों से हुई। आरोप है कि पुरानी रंजिश को लेकर युवकों ने उसके साथ विवाद शुरू किया और फिर मारपीट करने लगे। इसी दौरान एक युवक द्वारा धारदार हथियार से पालरेज पर हमला किए जाने की बात सामने आई है। हमले में उसके शरीर के कई हिस्सों में चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल होने के बाद वह किसी तरह वहां से निकलकर अपने घर पहुंचा और परिजनों को घटना की जानकारी दी। इसके बाद उसे तत्काल जिला अस्पताल ले जाया गया। पालरेज के पिता राजेंद्र दीप का कहना है कि उनके बेटे का करीब एक साल पहले कुछ युवकों से विवाद हुआ था। उनका आरोप है कि इसके बाद भी पालरेज पर दो बार हमला किया जा चुका है।

उन घटनाओं में आसपास के लोगों के बीच-बचाव से स्थिति संभल गई थी। परिजन इस घटना को उसी विवाद से जोड़कर देख रहे हैं। राजेंद्र दीप ने यह भी आरोप लगाया कि घटना में शामिल युवक नशे की हालत में थे और पहले भी विवाद करते रहे हैं। हालांकि इन आरोपों की पुष्टि पुलिस जांच के बाद ही हो सकेगी। फिलहाल पुलिस ने घायल युवक के परिजनों की शिकायत के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है। हमले में कौन-कौन लोग शामिल थे, विवाद की वास्तविक वजह क्या थी और घटना में इस्तेमाल हथियार को लेकर क्या स्थिति है, पुलिस इन सभी बिंदुओं पर जानकारी जुटा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET