ट्रक में जा भिड़ी चार सवारों की बाइक, दो की गई जान, पैदल जा रहे बुजुर्ग की बाइक की ठोकर से मौत छाल में दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं…

ट्रक में जा भिड़ी चार सवारों की बाइक, दो की गई जान, पैदल जा रहे बुजुर्ग की बाइक की ठोकर से मौत छाल में दशहरे की खुशियां मातम में बदलीं…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़/ दशहरे के रात मंगलवार को मेला देखने निकले तीन लोगों की छाल थाना क्षेत्र में हुए दो अलग-अलग सड़क हादसों में जान चली गई। मृतकों में बाइक पर सवार दो लोग और पैदल जा रहे एक बुजुर्ग शामिल हैं। बाइक पर सवार दो अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हैं। उन्हें रायपुर रेफर किया गया है। पहला हादसा छाल के अस्पतालपारा पुल के पास हुआ। बांसाझर और बेहरामार गांव के चार सवार एक ही बाइक पर छाल मेला जा रहे थे। रास्ते में सड़क किनारे खड़े ट्रक में उनकी बाइक पीछे से जा भिड़ी। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक बाइक की रफ्तार तेज थी। ग्रामीणों ने चारों को छाल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। यहां डॉक्टरों ने बेहरामार के 15 वर्षीय कृष्णा राठिया और बांसाझर के 22 वर्षीय जितेंद्र राठिया को मृत घोषित कर दिया। धर्मेंद्र राठिया और कुंदन राठिया की हालत नाजुक थी। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें रायपुर रेफर कर दिया गया।

छाल चौक के पास मंगलवार रात करीब साढ़े सात बजे दूसरा हादसा हुआ। छाल के 65 वर्षीय चंद्रदेव सिंह ठाकुर परिजनों के साथ पैदल मेला जा रहे थे। पीछे से आई बाइक ने उन्हें चपेट में ले लिया। बताया जा रहा है कि बाइक तेज रफ्तार थी। सिर पर गंभीर चोट लगने से बुजुर्ग ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के हवाले से बाइक चालक के जोबी क्षेत्र का निवासी होने की जानकारी मिली है। दोनों हादसों की सूचना पर छाल थाना पुलिस मौके पर पहुंची। तीनों शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई पूरी की गई और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने दोनों मामलों में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। त्योहार के दिन हुई इन मौतों से बेहरामार, बांसाझर और छाल गांव में शोक है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET