पहले 11 का भेजा था प्रस्ताव,32 नए गांव जुड़ेंगे रायगढ़ के मास्टर प्लान में…

पहले 11 का भेजा था प्रस्ताव,32 नए गांव जुड़ेंगे रायगढ़ के मास्टर प्लान में…

इन्हे भी जरूर देखे

  • अधिसूचना प्रकाशन की तैयारी अन्तिम चरण में, बढ़ेंगे प्रॉपर्टी के दाम

रायगढ़। रायगढ़ शहर के लिए मास्टर प्लान का इंतजार काफी लंबा हो चुका है। हर बार कहा जाता है कि जल्द ही यह सामने आ जाएगा। 2021 में लागू होने वाला प्लान 2026 तक भी तैयार नहीं हो सका है। अब फिर से बदलाव किया गया है। नए मास्टर प्लान में अब 32 नए गांव शामिल किए जाएंगे। इसके पहले केवल 11 गांवों का प्रस्ताव ही भेजा गया था। रायगढ़ शहर के लगातार बढ़ते फैलाव को देखते हुए मास्टर प्लान की बहुत जरूरत महसूस की जा रही है। पूरा शहर सेंट्रलाइज होकर चोक हो चुका है।

आवासीय और व्यावसायिक जरूरतें बढ़ती जा रही हैं लेकिन शहर उस हिसाब से नहीं बढ़ रहा है। 2011 के मास्टर प्लान में 46 गांवों को शामिल किया गया था, जिसमें मिट्ठूमुड़ा, बांजीनपाली, छोटे अतरमुड़ा, कौहाकुंडा, उर्दना, किशनपुर, ग्राम कलमी ग्राम कोसमनारा, अमलीभौना, सांगीतराई, ननसिया, ग्राम पटेलपाली, लामीदरहा, ग्राम भेलवाटिकरा, छातामुड़ा, दर्रामुड़ा, डूमरपाली, कोंड़ातराई, गढ़उमरिया आदि सूचीबद्ध थे। इनमें से आधे से ज्यादा गांवों में मास्टर प्लान का कोई फर्क नहीं पड़ा।

इसके बाद 2021 में नया मास्टर प्लान लागू हो जाना था तब से मास्टर प्लान की प्लानिंग हो रही है जो निर्णायक स्थिति तक नहीं पहुंच सकी है। अब इसमें एक बड़ा बदलाव किया गया है। 2021 में 11 गांवों को शामिल करने प्रस्ताव बनाया गया था। अब इसमें 32 और गांवों को शामिल किया जाएगा। नए मास्टर प्लान में कुल 43 नए गांव शामिल किए जाएंगे। इसका प्रस्ताव बनाकर भेजा जा चुका है। इसकी अधिसूचना प्रकाशन के बाद भूमि का सर्वे और वर्गीकरण किया जाएगा।

अभी दिल्ली दूर है!
शासन ने समय पर रायगढ़ के मास्टर प्लान को लागू नहीं करवाया। पांच साल की देरी हो चुकी है। अब तैयारी अंतिम चरण में है। बहुत जल्द अधिसूचना प्रकाशन किया जाना है। इसके बाद नए शामिल गांवों में वर्तमान भूमि उपयोग का वर्गीकरण किया जाएगा। आवासीय, व्यावसायिक, ग्रीन बेल्ट आदि श्रेणियों में भूमि को बांटा जाएगा। 43 गांव जुडऩे के कारण अब शहर का क्षेत्र बहुत विस्तृत हो जाएगा।

कोतरलिया तक होगा शामिल, इधर लाखा तक बढ़ेगी सीमा
नया मास्टर प्लान जीआईएस (जियोग्राफिक इंफोर्मेशन सिस्टम) बेस्ड होगा। नई दिल्ली की डीडीएफ नामक निजी कंपनी को काम दिया गया था। इस तकनीक से एरिया की वास्तविक मैपिंग होगी। 2021 के मास्टर प्लान में रिंग रोड का भी जिक्र है। मेडिकल कॉलेज रोड पर ग्राम धनुहारडेरा, कोतरलिया, धनागर, घरघोड़ा रोड में लाखा जैसे ग्रामीण इलाके भी शामिल किए जा रहे हैं। पहले 46 गांव शामिल थे और अब 43 नए गांव जोड़े जा रहे हैं।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET