युवक की इलाज के दौरान मौत और साथी घायल,आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी…

युवक की इलाज के दौरान मौत और साथी घायल,आपसी विवाद के बाद चाकूबाजी…

इन्हे भी जरूर देखे

धमतरी। अर्जुनी थाना क्षेत्र में बुधवार रात आपसी विवाद के दौरान चाकूबाजी की घटना सामने आई है। हमले में गंभीर रूप से घायल एक युवक की जिला अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई, जबकि उसका साथी घायल हो गया। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश पुलिस कर रही है।

अस्पताल में इलाज के दौरान तोड़ा दम

मृतक की पहचान मुजगहन निवासी दीपांशु साहू के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, बुधवार रात मुजगहन के पास किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने दीपांशु और उसके साथी पर चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। चाकू के वार से दीपांशु गंभीर रूप से लहूलुहान हो गया। घटना के बाद उसे तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों के प्रयासों के बावजूद उसने दम तोड़ दिया। वहीं हमले में घायल उसके साथी का भी उपचार किया जा रहा है।

फरार आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

वारदात को अंजाम देने के तुरंत बाद आरोपी घटनास्थल से भाग निकला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने शव का पंचनामा कर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है और फरार आरोपी की धरपकड़ के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET