मुंगेली: धरमपुरा के सरकारी क्वार्टर में मिला महिला CHO का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी…

मुंगेली: धरमपुरा के सरकारी क्वार्टर में मिला महिला CHO का शव, क्षेत्र में फैली सनसनी…

इन्हे भी जरूर देखे

मुंगेली। जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम धरमपुरा से एक बेहद दुखद और चौंकाने वाली खबर आई है। धरमपुरा उप स्वास्थ्य केंद्र (Sub-Health Center) में तैनात 28 वर्षीय महिला सामुदायिक स्वास्थ्य अधिकारी (CHO) कमलेश्वरी साहू का शव उनके ही शासकीय आवास में पाया गया है. घटना के बाद से पूरे स्वास्थ्य विभाग और स्थानीय इलाके में हड़कंप मच गया है.

ड्यूटी पर नहीं पहुंचने से खुला मामला

जानकारी के अनुसार, कमलेश्वरी साहू रोजाना की तरह अपने काम पर तैनात थीं. लेकिन जब वह तय समय पर ड्यूटी पर नहीं पहुंचीं, तो स्वास्थ्य केंद्र के स्टाफ और स्थानीय लोगों को चिंता हुई. इसके बाद जब लोग उनके सरकारी क्वार्टर पहुंचे और काफी आवाज देने के बाद भी अंदर से कोई हलचल नहीं हुई, तो खिड़की/दरवाजे से जांच की गई। अंदर कमलेश्वरी का शव मृत अवस्था में पाया गया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

घटना की तत्काल सूचना जरहागांव थाना पुलिस को दी गई. पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर दरवाजा खुलवाया और आवश्यक कार्रवाई शुरू की। शव का पंचनामा कर उसे तत्काल पोस्टमार्टम (Post-Mortem) के लिए मुंगेली जिला अस्पताल भेज दिया गया। चूंकि कार्रवाई पूरी होने में शाम हो गई थी, इसलिए शव को रातभर के लिए मरचुरी में सुरक्षित रखा गया और अगले दिन पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया।

प्रशासन ने दी आर्थिक सहायता

इस आकस्मिक और दुखद घटना के बाद शासन-प्रशासन की ओर से संवेदनशीलता दिखाते हुए छत्तीसगढ़ जनसंपर्क विभाग के अनुसार, दिवंगत सीएचओ कमलेश्वरी साहू के पिता को तत्परता से 50 हजार रुपये की अनुकम्पा/तत्कालिक सहायता राशि प्रदान की गई है.

जांच में जुटी पुलिस

महिला अधिकारी की मृत्यु के पीछे की वास्तविक वजह क्या थी, इसकी स्पष्ट जानकारी अभी सामने नहीं आई है. जरहागांव पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार कर रही है. पुलिस मृतका के मोबाइल फोन रिकॉर्ड्स, स्वास्थ्य केंद्र के सहयोगियों और परिजनों के बयानों के आधार पर मामले की गहराई से जांच कर रही है.

 

 

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET