VIP HOTEL के चिकन पर बवाल, ‘झटका’ के नाम पर ‘हलाल’ परोसने का आरोप; भाजपा नेता ने जताया कड़ा विरोध वीडियो हुआ वायरल…

VIP HOTEL के चिकन पर बवाल, ‘झटका’ के नाम पर ‘हलाल’ परोसने का आरोप; भाजपा नेता ने जताया कड़ा विरोध वीडियो हुआ वायरल…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़/जूटमिल थाना क्षेत्र स्थित VIP HOTEL में चिकन परोसने को लेकर शुक्रवार को विवाद खड़ा हो गया। भाजपा नेता अंशु टुटेजा और उनके साथियों ने आरोप लगाया कि होटल में ‘झटका चिकन’ बताए जाने के बावजूद कथित रूप से हलाल चिकन परोसा गया। इस आरोप के बाद होटल में जमकर विरोध जताया गया।
बताया जा रहा है कि चिकन की प्रकृति को लेकर पूछताछ के दौरान मामला तूल पकड़ गया। विरोध कर रहे लोगों ने होटल प्रबंधन से स्पष्ट जवाब और संबंधित खाद्य सामग्री के स्रोत से जुड़ी जानकारी की मांग की।
मामले की सूचना मिलने के बाद जूटमिल थाना पुलिस मौके पर पहुंची और होटल संचालक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। अब पूरे मामले में पुलिस की जांच और आगे की कानूनी कार्रवाई पर नजर बनी हुई है।

झटका’ के नाम पर ‘हलाल’ परोसने का आरोप, जांच से खुलेगा राज

विवाद का सबसे अहम सवाल यही है कि क्या वास्तव में होटल में झटका बताकर हलाल चिकन परोसा गया था या फिर यह महज गलतफहमी थी? इसका वास्तविक जवाब पुलिस जांच के बाद ही सामने आएगा।
यदि जांच में ग्राहकों को गलत जानकारी देकर खाद्य पदार्थ परोसे जाने की पुष्टि होती है, तो होटल प्रबंधन के खिलाफ लागू कानूनों के तहत कार्रवाई की मांग तेज हो सकती है। वहीं, यदि आरोप की पुष्टि नहीं होती है तो पुलिस जांच के आधार पर स्थिति साफ हो जाएगी।
फिलहाल मामला जूटमिल थाना क्षेत्र के VIP HOTEL से जुड़ा होने के कारण चर्चा में है। पुलिस की जांच के बाद ही यह स्पष्ट होगा कि होटल संचालक के खिलाफ FIR दर्ज होती है या नहीं और किन धाराओं में कार्रवाई की जाती है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET