अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी: हसीनाओं की फिटनेस दीवानगी देख यूजर्स हुए हैरान…

अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी: हसीनाओं की फिटनेस दीवानगी देख यूजर्स हुए हैरान…

इन्हे भी जरूर देखे

भोजपुरी सिनेमा की जानी मानी हस्तियों में से दो है अक्षरा सिंह और रानी चटर्जी, जिन्हे दर्शको द्वारा खूब पसंद किया जाता है। जैसा कि आप सभी को पता है, कि अभिनेत्रियां बेहद हसीन और स्टाइलिश है, मगर उनका फिटनेस और भी ज्यादा कमाल का है। हसीनाएं अक्सर अपने सोशल मीडिया हैंडल पर अपने फिटनेस फंडा को शेयर करती रहती हैं, जिससे यूजर्स भी फिट रहने के लिए प्रेरित होते हैं। तो चलिए एक नजर डालते हैं, इन हसीनाओं के फिटनेस फंडा पर।

रानी चटर्जी का फिटनेस फंडा

भोजपुरी सिनेमा की गायिका और अभिनेत्री अक्षरा सिंह इन दिनों फिटनेस को लेकर काफी उत्साहित नजर आ रही है। दरअसल, डीवा कुछ दिनों से अपने 65 लाख से ज्यादा फॉलोअर्स वाले इंस्टाग्राम हैंडल पर अपने फिटनेस विडियो को शेयर करती रहती हैं, जिसमें वह पसीना बहाते हुए नजर आती है। हाल ही में, उन्होंने एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वह टीशर्ट के साथ शॉर्ट्स पैंट में सजी हुई नजर आ रही है। वीडियो में, डीवा ट्रेडमिल पर भाग रही है और कई सारे फिटनेस फंडा को अंजाम दे रही है।

वहीं दूसरी ओर हिंदी टीवी शो से लेकर भोजपुरी सिनेमा तक राज करने वाली रानी चटर्जी करीब 8 महीनों बाद जीम पहुंची है, मगर उन्होंने इस 8 महीने में भी अपने फिटनेस का खास ख्याल रखा है। अभिनेत्री ने अपने नए पोस्ट के जरिए यूजर्स को बताया कि, वह अब वजन करने की फिराक में है, जिसके कारण उन्होंने 8 महीने बाद जीम का मुंह देख है। सफेद टीशर्ट के साथ नीले स्वेट पैंट में सजी रानी ने सभी को फिट रहने के लिए प्रेरित किया है। जबकि उनका कमाल का लुक यूजर्स को खूब पसंद आ रहा है। एक नज़र नीचे डाले-

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET