मछुवारा समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा ज्ञापन: तालाबों का वंशानुगत आवंटन और पेल्मा जनसुनवाई के प्रभावितों को रोजगार देने की मांग…

मछुवारा समाज ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय को सौंपा ज्ञापन: तालाबों का वंशानुगत आवंटन और पेल्मा जनसुनवाई के प्रभावितों को रोजगार देने की मांग…

इन्हे भी जरूर देखे

रायगढ़, 17 मई 2026: रायगढ़ प्रवास पर आए प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री माननीय श्री विष्णुदेव साय जी से चांदमारी रेस्ट हाउस में देर रात सर्व मछुवारा समाज के पदाधिकारियों ने मुलाकात की। रायगढ़, लैलूंगा और खरसिया विधानसभा के अध्यक्षों व समस्त पदाधिकारियों की उपस्थिति में समाज के हितों और उनके अधिकारों को लेकर मुख्यमंत्री जी को एक महत्वपूर्ण ज्ञापन सौंपा गया। रात 12 बजे हुई इस मुलाकात के दौरान मुख्यमंत्री ने समाज की मांगों को बेहद संवेदनशीलता और गंभीरता से सुना तथा उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।

प्रमुख मांगें जिन पर समाज ने जताया हक:

  • तालाबों और जलाशयों का वंशानुगत आवंटन: समाज ने मांग की है कि जिले के अंतर्गत आने वाले नगर निगम, जिला पंचायत, जनपद पंचायत और नगर पंचायत के सभी तालाबों व जलाशयों को वंशानुगत आधार पर मछुवारा समाज के महिला समूहों और समितियों को आवंटित किया जाए, ताकि पारंपरिक रूप से इस व्यवसाय से जुड़े परिवारों की आर्थिक स्थिति सुदृढ़ हो सके।
  • पेल्मा जनसुनवाई (19 मई) से रोजगार की रक्षा: आगामी 19 मई को होने वाली पेल्मा के 14 गांवों की जनसुनवाई का मुद्दा उठाते हुए समाज ने गहरी चिंता व्यक्त की। पदाधिकारियों ने बताया कि इस परियोजना से क्षेत्र की नदियां, तालाब और जलाशय पूरी तरह से विलीन (प्रभावित) हो जाएंगे। समाज ने मांग की है कि इससे प्रभावित होने वाले मछुवारा परिवारों की रोजी-रोटी और रोजगार को सुरक्षित रखने के लिए सरकार तत्काल ठोस कदम उठाए।
  • भव्य सामाजिक भवन का निर्माण: रायगढ़ में मछुवारा समाज के सामाजिक उत्थान, बैठकों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजन के लिए एक भव्य सामाजिक भवन (कम्युनिटी हॉल) के निर्माण की स्वीकृति और भूमि आवंटन की मांग भी प्रमुखता से की गई।

मुख्यमंत्री का मिला सकारात्मक आश्वासन

​देर रात होने के बावजूद मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने मछुवारा समाज के प्रतिनिधिमंडल से सघन चर्चा की। उन्होंने समाज की हर मांग पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करते हुए सकारात्मक कार्रवाई करने का भरोसा दिलाया है।

ये रहे उपस्थित:

​इस महत्वपूर्ण मुलाकात के दौरान सुरेश ढीमर (प्रदेश अध्यक्ष, युवा प्रकोष्ठ, राष्ट्रीय मछुवारा संघ), गिरधारी लाल निषाद (लैलैलूंगा विधानसभा अध्यक्ष), कैलाश निषाद (खरसिया विधानसभा अध्यक्ष), गुन्नू कुमार निषाद (मछुआ प्रकोष्ठ, बीजेपी), राजकुमार निषाद (उपाध्यक्ष, रायगढ़ विधानसभा), संतोष धीवर (सचिव, रायगढ़ विधानसभा) सहित तेजराम निषाद, दिनेश्वर निषाद, सच्चिदानंद निषाद, बंशीधर निषाद, कार्तिक राम निषाद, सत्रजीत धीवर, हरीश धीवर और तीनों विधानसभाओं के भारी संख्या में पदाधिकारी एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET