छुईखदान में सड़कों पर मवेशियों का डेरा, बढ़ रहे हादसे; हाईकोर्ट की सख्ती का नहीं दिख रहा असर…

छुईखदान में सड़कों पर मवेशियों का डेरा, बढ़ रहे हादसे; हाईकोर्ट की सख्ती का नहीं दिख रहा असर…

इन्हे भी जरूर देखे

छुईखदान/छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट की सख्ती और निर्देशों के बावजूद छुईखदान नगर में आवारा मवेशियों की समस्या कम होने का नाम नहीं ले रही है। नगर की गलियों से लेकर मुख्य सड़कों और हाईवे तक मवेशियों का जमावड़ा बना हुआ है, जिससे आए दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही हैं। स्थानीय लोगों का कहना है कि रात के समय सड़क पर बैठे मवेशी दिखाई नहीं देते, जिसके कारण वाहन चालक हादसों का शिकार हो रहे हैं और कई बार मवेशियों की भी मौत हो जाती है।

मानसून शुरू होने के बाद स्थिति और गंभीर हो गई है। नगर के प्रमुख चौक-चौराहों, दैनिक बाजार और व्यस्त मार्गों पर बड़ी संख्या में मवेशी खुलेआम बैठे नजर आते हैं। इससे यातायात प्रभावित होने के साथ-साथ राहगीरों और वाहन चालकों की सुरक्षा भी खतरे में पड़ गई है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि प्रशासन की ओर से न तो आवारा मवेशियों को पकड़ने के लिए कोई प्रभावी अभियान चलाया जा रहा है और न ही खुले में पशु छोड़ने वाले मालिकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है। जबकि हाईकोर्ट ने इस समस्या को लेकर पहले ही आवश्यक कदम उठाने के निर्देश दिए हैं।

लोगों का कहना है कि यदि समय रहते ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सड़क हादसों की संख्या और बढ़ सकती है। उन्होंने प्रशासन से नगर को आवारा मवेशियों से मुक्त कराने और लापरवाह पशु मालिकों पर सख्त कार्रवाई करने की मांग की है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET