वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास : ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने… तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड…

वैभव सूर्यवंशी ने रचा इतिहास : ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनने वाले सबसे युवा खिलाड़ी बने… तोड़ा सचिन का रिकॉर्ड…

इन्हे भी जरूर देखे

हरारे में 81 रन की विस्फोटक पारी खेल ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ और ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बने

इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में रचे कई विश्व रिकॉर्ड

हरारे/ भारतीय क्रिकेट टीम ने जिम्बाब्वे के खिलाफ टी-20 सीरीज का शानदार अंत करते हुए तीसरे मुकाबले में 35 रन से जीत दर्ज की और तीन मैचों की सीरीज 3-0 से अपने नाम कर ली। हालांकि इस जीत से भी ज्यादा सुर्खियां 15 वर्षीय बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी ने बटोरीं, जिन्होंने अपनी विस्फोटक बल्लेबाजी से न सिर्फ मैच जिताया बल्कि इंटरनेशनल क्रिकेट के कई बड़े रिकॉर्ड भी ध्वस्त कर दिए। हरारे स्पोर्ट्स क्लब में खेले गए तीसरे टी-20 मुकाबले में वैभव सूर्यवंशी ने सिर्फ 49 गेंदों पर 81 रन की तूफानी पारी खेली। इस शानदार प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया। वहीं पूरी सीरीज में सर्वाधिक 151 रन बनाने के कारण उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ का पुरस्कार भी मिला।

15 साल की उम्र में तोड़ा सचिन तेंदुलकर का रिकॉर्ड

महज 15 साल 121 दिन की उम्र में वैभव सूर्यवंशी भारत के लिए ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बन गए। उन्होंने सचिन तेंदुलकर का वर्षों पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया। सचिन ने यह उपलब्धि 17 साल 112 दिन की उम्र में इंग्लैंड के खिलाफ हासिल की थी। इतना ही नहीं, वैभव दुनिया के दूसरे सबसे कम उम्र के खिलाड़ी भी बन गए हैं जिन्हें इंटरनेशनल क्रिकेट में ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ का पुरस्कार मिला। इस सूची में पहले स्थान पर सिएरा लियोन के एलुसिन तुरे हैं, जिन्होंने 15 साल 74 दिन की उम्र में यह कारनामा किया था।

‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनने का भी बनाया विश्व रिकॉर्ड

वैभव सूर्यवंशी ने अफगानिस्तान के मुजीब उर रहमान का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया। वे इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे कम उम्र में ‘प्लेयर ऑफ द सीरीज’ बनने वाले खिलाड़ी बन गए। मुजीब ने यह उपलब्धि 16 साल 328 दिन की उम्र में हासिल की थी, जबकि वैभव ने यह रिकॉर्ड महज 15 साल की उम्र में अपने नाम कर लिया।

हर 5.21 गेंद पर एक छक्का, दुनिया में सबसे आगे

वैभव सूर्यवंशी की बल्लेबाजी सिर्फ रिकॉर्ड तक सीमित नहीं है, बल्कि उनकी आक्रामक शैली भी क्रिकेट जगत को हैरान कर रही है। वर्ष 2026 में वे भारत के लिए टी-20 क्रिकेट में 86 छक्के लगा चुके हैं। एक कैलेंडर वर्ष में सबसे ज्यादा टी-20 छक्के लगाने वाले भारतीय खिलाड़ियों की सूची में वे तीसरे स्थान पर पहुंच गए हैं। इस सूची में शीर्ष पर अभिषेक शर्मा हैं, जिन्होंने 2025 में 108 छक्के लगाए थे। टी-20 क्रिकेट में कम से कम 100 छक्के लगाने वाले बल्लेबाजों के बीच वैभव का सिक्स रेशियो भी दुनिया में सबसे बेहतर है। वे औसतन हर 5.21 गेंद पर एक छक्का जड़ रहे हैं, जबकि अन्य सभी खिलाड़ियों का औसत 7 गेंदों से अधिक है।

16 साल से पहले सबसे ज्यादा 50+ स्कोर का रिकॉर्ड भी अपने नाम

इस सीरीज के पहले मुकाबले में वैभव ने सिर्फ 19 गेंदों में अर्धशतक जड़कर सबको चौंका दिया था। अब तीसरे मैच में 81 रन की पारी के साथ उन्होंने 16 साल की उम्र से पहले इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे ज्यादा 50+ स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया है। इससे पहले नेपाल के कुशल मल्ला ने 16 वर्ष की उम्र से पहले केवल एक बार 50 से अधिक रन बनाए थे।

भारतीय क्रिकेट को मिला नया सुपरस्टार

महज 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी जिस तरह लगातार रिकॉर्ड तोड़ रहे हैं, उसने उन्हें भारतीय क्रिकेट का नया उभरता सितारा बना दिया है। सचिन तेंदुलकर जैसे महान बल्लेबाज के रिकॉर्ड को पीछे छोड़ना और विश्व क्रिकेट में नई मिसाल कायम करना इस बात का संकेत है कि टीम इंडिया को भविष्य के लिए एक बेहद प्रतिभाशाली बल्लेबाज मिल चुका है।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET