छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा के निधन पर धीवर समाज में शोक की लहर, ग्राम गोधना में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…

छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष श्री भरत मटियारा के निधन पर धीवर समाज में शोक की लहर, ग्राम गोधना में दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि…

इन्हे भी जरूर देखे

जांजगीर-चांपा। छत्तीसगढ़ मछुआ कल्याण बोर्ड के अध्यक्ष (राज्यमंत्री दर्जा प्राप्त) माननीय श्री भरत मटियारा जी के आकस्मिक निधन से पूरे प्रदेश के मछुआ एवं धीवर समाज में शोक की गहरी लहर दौड़ गई है। उनके निधन की सूचना प्राप्त होते ही संपूर्ण समाज स्तब्ध है और इसे सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्र के लिए एक अपूरणीय क्षति बताया जा रहा है।

इसी कड़ी में आज ग्राम गोधना (जांजगीर-चांपा) स्थित धीवर समाज भवन में आयोजित एक सामाजिक कार्यक्रम के दौरान विशेष शोक सभा का आयोजन किया गया। शोक सभा में उपस्थित समाज के प्रबुद्ध जनों, युवाओं और वरिष्ठ नागरिकों ने अत्यंत दुखी मन से दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान उपस्थित जनसमूह द्वारा दो मिनट का मौन धारण कर अपनी भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

राष्ट्रीय मछुआरा संघ (युवा प्रकोष्ठ) के प्रदेश अध्यक्ष श्री सुरेश ढीमर ने गहरा दुख व्यक्त करते हुए कहा कि, “माननीय श्री भरत मटियारा जी का जाना पूरे धीवर और मछुआ समाज के लिए एक ऐसा शून्य पैदा कर गया है, जिसे कभी भरा नहीं जा सकता। समाज के उत्थान, कल्याण और अधिकारों की लड़ाई में उनका योगदान सदैव अविस्मरणीय रहेगा। उन्होंने अपना पूरा जीवन समाज के अंतिम व्यक्ति के विकास के लिए समर्पित कर दिया।”

शोक सभा के अंत में परमपिता परमेश्वर से प्रार्थना की गई कि वे पुण्यात्मा को अपने श्रीचरणों में उच्च स्थान (मोक्ष) प्रदान करें और इस गहन वज्रपात को सहन करने के लिए शोक संतप्त परिजनों, मित्रों तथा समर्थकों को संबल व शक्ति प्रदान करें। शोक सभा में श्रीमती धन बाई धीवर महिला महामंत्री राष्ट्रीय मछुवारा संघ प्रदेश, लोहरसी रेंज अध्यक्ष अमृत लाल धीवर, नारियरा केंद्र अध्यक्ष राम लाल धीवर, गिरजा शंकर धीवर भटगांव ,अखिल भीष्म, गोपाल,नवीन भीष्म, कमोद धीवर, श्रीमत सरिता धीवर, केशव धीवर, संतोष धीवर, मनमोहन धीवर, केरा, मलार और कशडोल से पहुंचे सामाजिक स्वजातीय बंधुगण शोक सभा में शामिल हुए ।

विज्ञापन बॉक्स (विज्ञापन देने के लिए संपर्क करें)

इन्हे भी जरूर देखे

Must Read



LIVE SHARE MARKET